1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या कभी आपने चखा है ईरानी चाय का स्वाद? एक चुस्की से माइंड होगा फ्रेश, फटाफट नोट करें रेसिपी

क्या कभी आपने चखा है ईरानी चाय का स्वाद? एक चुस्की से माइंड होगा फ्रेश, फटाफट नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Feb 01, 2026 09:45 am IST,  Updated : Feb 01, 2026 09:45 am IST

How to Make Irani Chai: ईरानी चाय (Irani Chai) अपनी मलाईदार बनावट और अनोखी खुशबू के लिए जानी जाती है। यह साधारण चाय से अलग होती है क्योंकि इसमें दूध और चाय के पानी को अलग-अलग तैयार किया जाता है और अंत में मिलाया जाता है। चलिए जानते हैं ईरानी चाय की आसान सी रेसिपी।

क्या कभी आपने चखा है ईरानी चाय का स्वाद?- India TV Hindi
क्या कभी आपने चखा है ईरानी चाय का स्वाद? Image Source : SANJEEV KAPOOR KHAZANA/YOUTUBE

दूध वाली चाय पीना किसे पसंद नहीं। सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों की सुबह दूध वाली चाय के साथ होती है। वहीं कई लोग ब्लैक टी और ग्रीन टी से भी अपने दिन की शुरुआत करते हैं। देशभर में कई तरह की चाय बनाई जाती है। मिल्क टी, हर्बल टी, अदरक, इलायची डालकर चाय लेकिन क्या कभी आपने ईरानी चाय पी है। ये नॉर्मल चाय से काफी अलग होती है और इसे बनाने का तरीका भी काफी अलग है। यहां हम आपके लिए ईरानी चाय की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। तो फटाफट नोट कर लें रेसिपी। 

सामाग्री

पानी – 2 कप

चाय पत्ती – 2 छोटा चम्मच
आटा – दम (Dum) कुकिंग के लिए
चीनी – 2 छोटा चम्मच
दूध- 500 एमएल
छोटी इलायची – 3
कंडेंस्ड मिल्क – 2 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि

1. चाय का काढ़ा तैयार करें
एक गहरे बर्तन में 2 कप पानी डालें। इसमें चाय पत्ती, चीनी, इलायची और दालचीनी डालें। अब इस बर्तन को ढक्कन से ढंक दें। पारंपरिक रूप से इसे 'दम' पर पकाया जाता है, इसलिए आप ढक्कन के किनारों पर गुंथा हुआ आटा लगा सकते हैं ताकि भाप बाहर न निकले। इसे धीमी आंच पर 20-25 मिनट तक पकने दें जब तक कि पानी आधा न रह जाए और रंग गहरा न हो जाए।

2. दूध तैयार करें
एक दूसरे भारी तले वाले बर्तन में दूध गरम करें। दूध को धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक वह घटकर लगभग आधा न रह जाए। इसे लगातार चलाते रहें ताकि यह नीचे से जले नहीं। बेहतर स्वाद के लिए आप इसमें मावा या कंडेंस्ड मिल्क मिला सकते हैं। इससे दूध गाढ़ा और मलाईदार हो जाएगा।

3. चाय सर्व करें
ईरानी चाय को सीधे मिलाकर नहीं रखा जाता। परोसने के लिए सबसे पहले एक कप में तैयार किया गया काढ़ा (1/4 कप) छान लें। अब ऊपर से गर्म गाढ़ा दूध (3/4 कप) डालें। ऊपर से थोड़ी मलाई डालें और गरमा-गरम सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल