1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Budget 2026: डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विसेज सेंटर को तोहफा, 2047 तक टैक्स हॉलिडे की घोषणा

Budget 2026: डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विसेज सेंटर को तोहफा, 2047 तक टैक्स हॉलिडे की घोषणा

 Published : Feb 01, 2026 12:28 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 01:39 pm IST

वित्त मंत्री ने बजट 2026-27 के अपने भाषण में कहा है कि साल 2047 तक डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विसेज सेंटर के लिए टैक्स हॉलिडे का ऐलान किया जा रहा है।

Nirmala Sitharaman- India TV Hindi
निर्मला सीतारमण Image Source : PTI

Budget 2026: देश का बजट पेश हो चुका है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना नौवां बजट पेश कर दिया है। देश के आईटी और टेक सेक्टर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से काफी उम्मीदें थीं और इसको लेकर आज कुछ ऐलान भी किए गए हैं। इसके तहत डेटा और क्लाउड सर्विसेज सेंटर के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा है कि साल 2047 तक डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विसेज सेंटर के लिए टैक्स हॉलिडे का ऐलान किया जा रहा है।

भारत में डेटा सेंटर सर्विस की मदद से किसी भी विदेशी कंपनी द्वारा सेवाएं लेने पर 2047 तक टैक्स हॉलिडे का ऐलान किया गया है। इसके तहत किसी विदेशी कंपनी को इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के उत्पादन में लगे, संबंधित क्षेत्र में किसी अन्य मैन्यूफैक्चर को पूंजीगत वस्तुएं, उपकरण और टूल प्रदान करने पर छूट मिलेगी। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को उन विदेशी कंपनियों के लिए 2047 तक 'टैक्स हॉलिडे' का प्रस्ताव रखा जो देश में स्थित डेटा सेंटर का उपयोग करके दुनिया भर के ग्राहकों को क्लाउड सेवाएं प्रदान करती हैं। यह टैक्स हॉलिडे संबंधित संस्थाओं को कुछ शर्तों के अधीन दिया जाएगा। आम बजट 2026-27 के भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और डेटा सेंटर में निवेश को बढ़ावा देने की जरूरत है। वित्त मंत्री ने कहा कि मैं किसी भी ऐसी विदेशी कंपनी को 2047 तक टैक्स हॉलिडे देने का प्रस्ताव करती हूं, जो भारत से डेटा सेंटर सेवाओं का उपयोग करके विश्वस्तर पर ग्राहकों को क्लाउड सेवाएं प्रदान करती है। इस टैक्स हॉलिडे का लाभ उठाने के लिए कंपनियों को एक भारतीय पुनर्विक्रेता इकाई के माध्यम से भारतीय ग्राहकों को सेवाएं देनी होंगी। भारत के डेटा और क्लाउड सर्विसेज सेंटर के लिए ये टैक्स हॉलिडे वाला प्रस्ताव अच्छा साबित हो सकता है जिससे उनको विदेशी कंपनियों से अच्छे सर्विस ऑर्डर मिल सकते हैं।

इसके अलावा बजट 2026-27 में वित्त मंत्री ने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का ऐलान किया है जिसके जरिए नए सेमीकंडक्टर निर्माण को इंसेटिव दिए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें

Budget 2026: मोबाइल फोन और EV की बैटरी होंगी सस्ती, वित्त मंत्री ने किया कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान

बजट से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक