1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget 2026: बजट में शराब को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, जानें सस्ती हुई या महंगी

Budget 2026: बजट में शराब को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, जानें सस्ती हुई या महंगी

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 01, 2026 12:37 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 01:03 pm IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अपना 9वां बजट पेश कर दिया है। इस दौरान कई वस्तुएं सस्ती हुई हैं और कई महंगी भी हुई हैं। ऐसे में अगर आप शराब पीने के शौकीन हैं तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है।

alcohol- India TV Hindi
शराब Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अपना 9वां बजट पेश किया है। बजट की वजह से कई चीजें महंगी हुई हैं और कई सस्ती हुई हैं। इसमें शराब को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है। बजट में शराब महंगी हो गई है। इसके अलावा सिगरेट भी महंगी हो गई है। वहीं बीड़ी सस्ती हो गई है। 

क्या-क्या महंगा हुआ?

बजट में शराब के अलावा स्क्रैप और खनिज़ भी महंगा हो जाएगा। 'Future Option Trading' भी महंगी होगी।

क्या-क्या सस्ता हुआ?

  1. बजट के बाद खेल-कूद का सामान सस्ता होगा।
  2. शुगर और कैंसर की दवाएं अब सस्ती होंगी। 
  3. कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी और उसके साथ ही साथ 7 गंभीर बीमारियों की दवाईयां भी सस्ती होंगी।
  4. बीड़ी सस्ती हो गई है।
  5. चमड़े के जूते सस्ते होंगे और लेदर प्रोडक्ट भी सस्ते होंगे।
  6. मोबाइल फोन और उसके साथ ही साथ EV यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैट्री भी सस्ती होंगी।
  7. बायोगैस मिक्स्ड CNG सस्ती होगी।
  8. माइक्रोवेव ओवन सस्ता होगा।
  9. सोलर से जुड़े सामान भी सस्ते होंगे।
  10. कपड़े भी सस्ते होंगे।

देश में शराब के उपभोक्ताओं को चुकानी होगी ज्यादा कीमत

देश में शराब के शौकीनों की संख्या बहुत ज्यादा है। ऐसे में शराब महंगी होने से शराब पीने के शौकीनों की जेब पर असर पड़ेगा और उन्हें अपनी मनपसंद शराब पीने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। हालांकि जानकार कहते हैं कि अगर शराब खरीदने वालों की संख्या में गिरावट नहीं हुई तो सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी और उसे फायदा ही होगा। 

हालांकि शराब स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होती है। कई जगहों पर शराब की बिक्री पर रोक भी है। डॉक्टर भी इसका सेवन नहीं करने की सलाह देते हैं। इसके बावजूद लोग शराब कंज्यूम करने से नहीं हिचकते हैं। अब देखना ये होगा कि शराब की नई कीमतें, शराब के शौकीनों को कितना परेशान करती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा