Budget 2026: लोकसभा में रविवार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया गया है। इस बजट को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया है। ये उनका लगातार 9वां बजट है। निर्मला सीतारमण ने बजट में देश की इकॉनोमी, मैन्यूफैक्चरिंग और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। बजट में वित्त मंत्री ने देश में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कि ये कॉरिडोर किन शहरों से होकर गुजरेंगे।
7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान
वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने देश के शहरों के बीच विकास को जोड़ने वाले 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। ये शहर हैं-:
- पुणे-मुंबई
- पुणे-हैदराबाद
- हैदराबाद-बेंगलुरु
- हैदराबाद-चेन्नई
- चेन्नई-बेंगलुरु
- दिल्ली-वााराणसी
- वाराणसी-सिलीगुड़ी
7 कॉरिडोर बनेंगे

वित्त मंत्री ने क्या बताया?
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- "पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए, हम शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएंगे: मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलीगुड़ी।"
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का भी प्रस्ताव
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- "पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए, मैं पूर्व में डंकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव करती हूं, अगले 5 सालों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत ओडिशा में नेशनल वॉटरवे 5 से होगी, जो तालचेर और अंगुल के खनिज-समृद्ध इलाकों और कलिंगनगर जैसे औद्योगिक केंद्रों को पारादीप और धमरा बंदरगाहों से जोड़ेगा। वाराणसी और पटना में भी अंतर्देशीय जलमार्गों के लिए एक शिप रिपेयर इकोसिस्टम स्थापित किया जाएगा..."
बजट 2026 के भाषण में इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "हम 5 लाख से ज़्यादा आबादी वाले शहरों, यानी टियर 2 और टियर 3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जारी रखेंगे।"
ये भी पढ़ें- Budget 2026: सरकार के बजट के बाद क्या सस्ता और क्या हुआ महंगा? यहां जानें सब कुछ
Budget 2026: बजट में सरकार ने इन 3 कर्तव्य पर दिया जोर, यहां देखें इनकी लिस्ट