A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 10a में हुआ पहला बड़ा Price Cut, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Google Pixel 10a में हुआ पहला बड़ा Price Cut, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Google Pixel 10a की कीमत कम हो गई है। फोन को लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। गूगल का यह फोन दमदार बैटरी और जबरदस्त कैमरे के साथ आता है।

Google Pixel 10a- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE STORE गूगल पिक्सल 10ए

Google Pixel 10a की कीमत में पहला बड़ा प्राइस कट किया गया है। गूगल का यह मिड बजट फोन पिछले महीने ही भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में गूगल का यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकेगा। गूगल पिक्सल 10ए को पिछले साल आए Pixel 9a के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया है। दोनों ही फोन देखने में एक जैसे हैं। गूगल पिक्सल 10ए की कीमत में कितनी कटौती की गई है, आइए जानते हैं...

फ्लिपकार्ट सेल में बड़ा प्राइस कट

Google Pixel 10a को भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 256GB में उतारा गया है। फोन की कीमत 49,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में गूगल का यह फोन लॉन्च प्राइस से 2,500 रुपये सस्ते में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट-एक्सिस बैंक कार्ड से फोन खरीदने पर यह आपको 47,499 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा फोन की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। यह फोन चार कलर ऑप्शन- Fog, Obsidian, Lavender और Berry कलर में आता है।

Google Pixel 10a के फीचर्स

गूगल का यह फोन 6.3 इंच के Actua pOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन की डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है। वहीं, डिस्प्ले में 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी इसके साथ 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपग्रेड ऑफर कर रही है। इसमें Google Gemini AI बेस्ड फीचर्स मिलते हैं।

Google Pixel 10a फीचर्स
डिस्प्ले 6.3 इंच, pOLED, 120Hz
प्रोसेसर Tensor G4, Titan M2
स्टोरेज 8GB + 256GB
बैटरी 5100mAh, 30W
कैमरा 48MP + 13MP, 13MP
OS Android 16

Pixel 10a में Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ कंपनी ने इन-हाउस M2 सिक्योरिटी प्रोसेसर दिया है। फोन में 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में 5,100mAh की बैटरी के साथ 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, WiFi 6e, Bluetooth 6, NFC जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का मेन OIS और 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Vodafone Idea ने लॉन्च किए दो नए रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा अनलिमिटेड डेटा