Vodafone Idea ने अपने करोड़ों यूजर्स की मौज करा दी है। कंपनी ने दो नए रिचार्ज प्लान उतारे हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ, अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जा रहा है। वोडाफोन-आइडिया के ये दोनों प्लान क्रमशः 84 दिन और 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इससे पहले भी कंपनी ने 790 और 1180 रुपये वाले प्लान उतारे हैं।
1050 रुपये वाला प्लान
TelecomTalk की रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन-आइडिया का यह रिचार्ज प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में फ्री कॉलिंग और इंटरनेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और 28 दिन में 300GB डेटा FUP लिमिट के साथ मिलता है। यूजर्स 4G/5G नेटवर्क पर डेटा और कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं।
2180 रुपये वाला प्लान
यह रिचार्ज प्लान 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें भी पूरे भारत में फ्री कॉलिंग और इंटरनेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान में भी यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और 28 दिन में 300GB डेटा FUP लिमिट के साथ मिलता है। यूजर्स 4G/5G नेटवर्क पर डेटा और कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं।
पिछले दिनों लॉन्च हुए 1180 रुपये वाले प्लान की बात करें तो Vi के इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग का भी बेनिफिट मिलता है। कंपनी यूजर्स को इस प्लान में बिना किसी लिमिट के डेटा ऑफर करती है।
वहीं, 1599 रुपये वाले प्लान में भी यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान भी पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। इसमें यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड डेटा के साथ-साथ Netflix बेसिक का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है।
यह भी पढ़ें - Meta की सख्त चेतावनी, फर्जी WhatsApp से रहे सावधान, खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट