1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Meta की सख्त चेतावनी, फर्जी WhatsApp से रहे सावधान, खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

Meta की सख्त चेतावनी, फर्जी WhatsApp से रहे सावधान, खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 02, 2026 04:51 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 04:51 pm IST

Meta ने फर्जी वॉट्सऐप को लेकर करोडों Android और iPhone यूजर्स को चेतावनी जारी की है। हैकर्स फर्जी वॉट्सऐप के जरिए लोगों की फोन में सेंध लगा रहे हैं।

Fake WhatsApp, Meta- India TV Hindi
फर्जी वॉट्सऐप को लेकर मेटा की चेतावनी Image Source : UNSPLASH

WhatsApp यूजर्स को Meta ने नई वॉर्निंग जारी की है। इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की पैरेंट कंपनी ने हाल ही में नया स्कैम और फ्रॉड प्रोटेक्शन टूल रोल आउट किया है। यह टूल यूजर के वॉट्सऐप अकाउंट के नए डिवाइस में लॉग-इन होते ही वॉर्निंग सिस्टम एक्टिवेट कर देता है। इस टूल को इंट्रोड्यूस करते हुए कंपनी ने फर्जी वॉट्सऐप को लेकर चेतावनी जारी की है। मेटा ने कहा कि हैकर्स नए तरीकों से लोगों को टारगेट कर रहे हैं। हाल ही में फर्जी वॉट्सऐप के जरिए 200 से ज्यादा एंड्ऱॉइड और iPhone यूजर्स को टारगेट किया गया है।

फर्जी ऐप को लेकर चेतावनी

अमेरिकी टेक कंपनी ने अपने स्टेटमें में कहा कि वॉट्सऐप के फर्जी वर्जन का पता चला है, जिसे इटली की एक कंपनी Asigint ने क्रिएट किया है। इस वॉट्सऐप के जरिए यूजर्स के डिवाइस को टारगेट किया जा रहा है। ऐसे में यूजर्स को फर्जी वॉट्सऐप अपने फोन में डाउनलोड करने से बचना चाहिए। साइबर अपराधी लोगों को सोशल इंजीनियरिंग तरीकों के माध्यम से अपनी जाल में फंसाते हैं और उनके साथ फ्रॉड करते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, फर्जी वॉटसऐप का इस्तेमाल करके यूजर्स को टारगेट किया जा रहा है। उनसे निजी जानकारियां और चैट्स का एक्सेस लिया जा रहा है। इस ऐप के जरिए यूजर्स के फोन को रिमोटली एक्सेस किया जाता है और उनके बैंकिंग ऐप्स को एक्सेस किया जा सकता है। हालांकि, मेटा ने यह भी कहा है कि इंटरनल टीम ने आधिकारिक वॉट्सऐप की जांच की और पाया कि इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई है। यह पहले की तरह ही सुरक्षित है।

कहां से डाउनलोड करें वॉट्सऐप?

मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप को हमेशा आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें। गूगल यूजर्स इस ऐप को Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए यूजर्स को अपने फोन में Play Protect फीचर को इनेबल करना होगा, ताकि फर्जी ऐप्स फोन में डाउनलोड न हो सके। आईफोन यूजर्स एप्पल ऐप स्टोर से आधिकारिक ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें 2024 में एप्पल ने EU यूजर्स को आईफोन में थर्ड पार्टी मार्केटप्लेस से ऐप को डाउनलोड करने को मंजूरी दे दी थी। ऐसे में कई यूजर्स फर्जी ऐप्स अपने फोन में डाउनलोड कर लेते हैं। किसी भी आधिकारिक ऐप को हमेशा आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें। इसके अलावा यूजर्स को किसी भी अनजान यूजर द्वारा भेजे गए लिंक को ओपन नहीं करना चाहिए। ऐसे लिंक में वायरस या मेलवेयर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Realme लाया भारत का पहला सेल्फी मिरर वाला फोन, मिलती है 7000mAh की बैटरी, जानें कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक