1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme लाया भारत का पहला सेल्फी मिरर वाला फोन, मिलती है 7000mAh की बैटरी, जानें कीमत

Realme लाया भारत का पहला सेल्फी मिरर वाला फोन, मिलती है 7000mAh की बैटरी, जानें कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 02, 2026 03:01 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 03:01 pm IST

Realme ने भारत में अपना 7000mAh बैटरी वाला स्लिम फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। रियलमी का यह फोन सेल्फी मिरर फीचर के साथ आने वाला पहला फोन है।

Realme 16 5G Launched in India- India TV Hindi
रियलमी 16 5जी भारत में हुआ लॉन्च Image Source : REALME INDIA

Realme 16 5G भारत में लॉन्च हो गया है। रियलमी का यह फोन सेल्फी मिरर के साथ लॉन्च होने वाला भारत का पहला फोन है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी, AMOLED डिस्प्ले जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। चीनी ब्रांड का यह फोन स्लिम डिजाइन और Google Pixel जैसे कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है। रियलमी पहले ही इस सीरीज के प्रो मॉडल्स को भारतीय बाजार में उतार चुका है।

Realme 16 5G की कीमत

Realme 16 5G को भारत में 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इस प्राइस रेंज में आने वाले OnePlus, Vivo आदि के फोन को यह टक्कर देगा। यह फोन एयर ब्लैक और एयर व्हाइट कलर में आता है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। फोन की सेल 5 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

  • 8GB RAM + 128GB - 31,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB - 33,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB - 36,999 रुपये

चीनी कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 6,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। फोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ मिल रहा है।

Realme 16 5G के फीचर्स

रियलमी के इस मिड बजट फोन में 6.57 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन में पंच-होल डिजाइन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है।

Realme 16 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.57 इंच, FHD+, AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6400 Turbo
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 7000mAh, 60W
कैमरा 50MP + 2MP, 50MP
OS Android 16, Realme UI

कंपनी ने फोन में वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया है। यह फोन IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी और धूल में खराब नहीं होगा। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी के साथ 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - Vivo लाया 200MP कैमरा वाला सस्ता फोन, मिलेगी 7000mAh की बैटरी, जानें कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक