1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo लाया 200MP कैमरा वाला सस्ता फोन, मिलेगी 7000mAh की बैटरी, जानें कीमत

Vivo लाया 200MP कैमरा वाला सस्ता फोन, मिलेगी 7000mAh की बैटरी, जानें कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 02, 2026 01:54 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 01:54 pm IST

Vivo ने अपना एक और दमदार फोन भारतीय बाजार में उतार दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस है। फोन की पहली सेल 9 अप्रैल को शुरू होगी।

Vivo V70 FE- India TV Hindi
वीवो V70 एफई Image Source : VIVO INDIA

Vivo V70 FE भारत में लॉन्च हो गया है। वीवो का यह मिड बजट फोन 7000mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है। यह फोन Vivo V70 सीरीज का सबसे अफोर्डेबल मॉडल है। इसका सीधा मुकाबला Nothing Phone 4a, Realme 16 Pro, Google Pixel 9a जैसे फोन से है। वीवो ने अपने इस फोन के साथ 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

Vivo V70 FE की कीमत

चीनी कंपनी का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है। फोन की पहली सेल 9 अप्रैल को वीवो की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर आयोजित की जाएगी। फोन मानसून ब्लू और नार्दर्न लाइट्स पर्पल में खरीदा जा सकता है।

  • 8GB RAM + 128GB - 37,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB - 40,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB - 44,999 रुपये

Vivo V70 FE के फीचर्स

वीवो का यह फोन 6.83 इंच के 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वीवो के इस फोन के डिस्प्ले में HDR10+ भी मिलता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7360 टर्बो प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 12GB LPDDR5 रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Vivo V70 FE फीचर्स
डिस्प्ले 6.83 इंच, FHD+, OLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7360 Turbo
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 7000mAh, 90W
कैमरा 200MP + 8MP, 50MP
OS Android 16, Origin OS

Vivo V70 FE में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 मिलता है। फोन के बैक में 200MP का मेन OIS कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन के बैक में  8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। वीवो का यह फोन 7000mAh बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस फोन में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा। इसके अलावा फोन में AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Flipkart की नई Big Bachat Days सेल, आधी कीमत में मिल रहे AC, TV, फ्रिज समेत बहुत कुछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक