1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Flipkart की नई Big Bachat Days सेल, आधी कीमत में मिल रहे AC, TV, फ्रिज समेत बहुत कुछ

Flipkart की नई Big Bachat Days सेल, आधी कीमत में मिल रहे AC, TV, फ्रिज समेत बहुत कुछ

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 02, 2026 12:16 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 12:16 pm IST

Flipkart Big Bachat Days Sale में स्मार्ट टीवी, एसी, फ्रिज समेत कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है। 5 अप्रैल तक चलने वाली इस सेल में आप आधी कीमत में कई प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं।

Flipkart Big Bachat Sale- India TV Hindi
फ्लिपकार्ट पर नई सेल Image Source : UNSPLASH

Flipkart पर नई बिग बचत सेल शुरू हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन, AC, टीवी, फ्रिज समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम काफी सस्ते में मिल रहे हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर हर महीने की शुरुआत में यह बिग बचत सेल आयोजित की जाती है। फ्लिपकार्ट पर यह सेल 30 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक चलने वाली है। इसमें आपको कई ब्रांड्स के होम अप्लायंसेज जैसे कि एसी, फ्रिज आदि आधी कीमत में लिस्ट किए गए हैं। साथ ही, सुपर समर डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है, जिसके बाद आपको ये प्रोडक्ट्स और भी सस्ते में मिलेंगे।

बिग बचत सेल के ऑफर

फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई इस सेल में अगर आप कोई प्रोडक्ट फ्लिपकार्ट-एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो 5% का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड से शॉपिंग करने पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। यही नहीं, नो-कॉस्ट EMI समेत कई और बैंक ऑफर मिल रहे हैं। 

इस सेल में डेली 12 बजे दोपहर से लेकर 2 बजे दिन तक मिड-डे स्टील्स सेल आयोजित की जा रही है। इसमें आपको एक्सेसरीज, वियरेबल्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की खरीद पर अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। आप रियलमी के ईयरबड्स 1,199 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं, फिलिप्स कंपनी का ट्रिमर महज 830 रुपये में मिल रहा है।

होम अप्लायंसेज पर भारी छूट

ई-कॉमर्स वेबसाइट पर चल रही सेल में आपको स्मार्ट टीवी समेत अन्य होम अप्लायंसेज आधी कीमत में मिल जाएंगे। रियलमी टेकलाइफ के 55 इंच वाले QLED स्मार्ट टीवी को महज 27,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर 57% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, 3720 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।

मोटोरोला का 55 इंच वाला स्मार्ट टीवी महज 32,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं, Foxsky का 43 इंच वाला स्मार्ट टीवी आप 14,999 रुपये में घर ला सकते हैं। इस टीवी की खरीद पर 49% का डिस्काउंट मिलेगा। TCL का 55 इंच वाला स्मार्ट टीवी महज 23,999 रुपये में मिलेगा। इसकी खरीद पर 63% का डिस्काउंट मिलेगा।

AC की बात करें तो 1 टन वाला Split AC महज 21,990 रुपये में मिल रहा है। एसी की खरीद पर 51% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वोल्टास का 4-इन-1 एडजस्टिबल 1.5 टन Split एसी महज 30,999 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह Daikin, Godrej, Panasonic, LG जैसे ब्रांड्स के स्प्लिट और विंडो एसी काफी सस्ते में घर ला सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Redmi ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, जानें कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक