1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google ने 4 नए पिक्सल फोन भारत में किए लॉन्च, पिछली सीरीज के मुकाबले हैं नए अपग्रेड

Google ने 4 नए पिक्सल फोन भारत में किए लॉन्च, पिछली सीरीज के मुकाबले हैं नए अपग्रेड

Google ने Pixel 11 सीरीज के चार नए फोन भारत समेत ग्लोबली लॉन्च कर दिए हैं। Made by Google इवेंट में कंपनी ने स्मार्टफोन के अलावा पिक्सल स्मार्टवॉच भी उतारे हैं।

Google pixel 11 series- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE STORE गूगल पिक्सल 11 सीरीज

Highlights

  • Google ने अपनी नई Pixel 11 सीरीज ग्लोबली पेश की है।
  • नई सीरीज में नए चिपसेट के अलावा कई बड़े अपग्रेड्स किए गए हैं।
  • इस सीरीज के चारों मॉडल नए Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते हैं।

Made by Google इवेंट में अमेरिकी टेक कंपनी ने अपने नए डिवाइसेज ग्लोबली लॉन्च किए हैं। इनमें 4 नए पिक्सल फोन के साथ-साथ पिक्सल स्मार्टवॉच और स्मार्ट टैग शामिल हैं। गूगल पिक्सल 11 सीरीज में कंपनी ने Pixel 11 के अलावा Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किए हैं। कंपनी ने पिछले साल आई Google Pixel 10 सीरीज के मुकाबले कई नए अपग्रेड किए हैं।

कितनी है कीमत?

Google Pixel 11 को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,04,999 रुपये में आएगा। Google Pixel 10 को 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसे चार कलर ऑप्शन- Pistachio, Hibiscus, Frost और Obsidian में खरीदा जा सकता है।

Google Pixel 11 Pro को भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,34,999 रुपये में आएगा।

Image Source : Google Storeगूगल पिक्सल 11 प्रो

Google Pixel 11 Pro XL को भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,49,999 रुपये में आएगा। दोनों प्रो मॉडल Canyon, Fog, Olive और Obsidian कलर में आते हैं। ये तीनों फोन 20 अगस्त को सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

गूगल के फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold को एक ही स्टोरेज वेरिएंट - 16GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,86,999 रुपये है। इसे फ्लिपकार्ट और गूगल स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह एक ही Olive कलर ऑप्शन में आता है।

क्या हैं लॉन्च ऑफर?

Google Pixel 11 की खरीद पर 7,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक और 9,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस तरह इसकी खरीद पर 16,000 रुपये बचाए जा सकते हैं। वहीं, Google Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro Fold की खरीद पर 10,000 रुपये का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। वहीं, इनके साथ भी 9,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इन तीनों फोन की खरीद पर 19,000 रुपये बचाए जा सकेंगे। इन ऑफर्स का लाभ 31 अगस्त 2026 तक लिया जा सकता है।

Image Source : Google Storeगूगल पिक्सल 11 प्रो एक्स एल

Google Pixel 11 के फीचर्स

गूगल का यह फ्लैगशिप फोन 6.3 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिलेगा। यह फोन Google के नए Tensor G6 चिपसेट और Titan M3 सिक्योरिटी चिपसेट के साथ आता है। फोन में 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

Google Pixel 11 फीचर्स
डिस्प्ले 6.3 इंच, FHD+ AMOLED
प्रोसेसर Tensor G6, Titan M3
स्टोरेज 12GB + 512GB
बैटरी 4985mAh, 30W, 25W
कैमरा 48MP + 13MP + 10.8MP, 10.5MP
OS Android 17

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 48MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा वाइड और 10.8MP का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10.5MP का कैमरा मिलेगा। यह Android 17 के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन में 4,985mAh की बैटरी और 30W वायर्ड के साथ 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL के फीचर्स

Pixel 11 Pro में भी 6.3 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। वहीं, Pixel 11 Pro XL में 6.9 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इन दोनों फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वहीं, इनमें भी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिलेगा। ये फोन भी Google के नए Tensor G6 चिपसेट और Titan M3 सिक्योरिटी चिपसेट के साथ आते हैं। इनमें भी 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

  Pixel 11 Pro Pixel 11 Pro XL
डिस्प्ले 6.3 इंच, 1.5K AMOLED 6.9 इंच, QHD+ AMOLED
प्रोसेसर Tensor G6, Titan M3 Tensor G6, Titan M3
स्टोरेज 12GB + 512GB 12GB + 512GB
बैटरी 4840mAh, 30W, 25W 5115mAh, 30W, 25W
कैमरा 50MP, 48MP + 48MP, 42MP 50MP, 48MP + 48MP, 42MP
OS Android 17 Android 17

इन दोनों फोन के बैक में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 48MP का अल्ट्रा वाइड और 48MP का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन दोनों फोन में 42MP का कैमरा मिलेगा। ये भी Android 17 के साथ लॉन्च हुए हैं। Pixel 11 Pro में 4,840mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, Pixel 11 Pro XL में 5,115mAh की बैटरी मिलेगी। ये दोनों फोन भी 30W वायर्ड के साथ 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। इनमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही, ये भी IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर खराब नहीं होंगे।

Image Source : Google Storeगूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड

Google Pixel 11 Pro Fold के फीचर्स

गूगल का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन 8 इंच के मेन OLED Super Actua Flex डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का मेन डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें 6.5 इंच का OLED Super Actua कवर डिस्प्ले मिलेगा। यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

Google Pixel 11 Pro Fold फीचर्स
मेन डिस्प्ले 8 इंच, OLED Super Actua Flex
कवर डिस्प्ले 6.5 इंच, OLED Super Actua
प्रोसेसर Tensor G6, Titan M3
स्टोरेज 16GB + 512GB
बैटरी 4806mAh, 30W, 25W
कैमरा 48MP + 10.5MP + 10.8MP, 10MP + 10MP
OS Android 17

Pixel 11 Pro Fold में भी नया Tensor G6 चिपसेट और Titan M3 सिक्योरिटी चिप मिलता है। यह Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च हुआ है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 10.5MP का अल्ट्रा वाइड और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10MP के दो कैमरे लगे हैं। इनमें एक कवर और एक मेन डिस्प्ले पर लगाए गए हैं।

यह फोल्डेबल फोन 4,806mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें भी 30W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन भी IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर यह खराब नहीं होगा। इसका सीधा मुकाबला हाल में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 8 से होगा।

यह भी पढ़ें - iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च होते ही 10,000 रुपये तक महंगे हो जाएंगे पुराने आईफोन?