Google के नए लॉन्च हुए चारों Pixel फोन की सेल आज यानी 20 अगस्त से भारत में शुरू हो गई है। इस सीरीज में कंपनी ने Pixel 11 के अलावा Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किए हैं। गूगल के ये फोन कंपनी की आधिकारिक स्टोरे के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदे जा सकेंगे। इन फोन की खरीद पर 19,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
Pixel 11 पर ऑफर
गूगल का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,04,999 रुपये में आता है। कंपनी इस फोन की खरीद पर 7,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट चुनिदा बैंक के कार्ड पर ऑफर कर रही है। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर 9,000 रुपये का बोनस दिया जा रहा है। इस तरह से कुल 16,000 रुपये बचाए जा सकते हैं। इसे चार कलर ऑप्शन- Pistachio, Hibiscus, Frost और Obsidian में खरीदा जा सकता है।
Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर ऑफर
गूगल के ये दोनों फोन भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। Google Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,04,999 रुपये में आता है। वहीं, Google Pixel 11 Pro XL की शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,49,999 रुपये में आता है। ये दोनों फोन Canyon, Fog, Olive और Obsidian कलर में आते हैं।
कंपनी इन दोनों फोन की खरीद पर 10,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर 9,000 रुपये का बोनस दिया जा रहा है। इस तरह से कुल 16,000 रुपये बचाए जा सकते हैं।
Google Pixel 11 Pro Fold पर ऑफर
गूगल का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 16GB RAM + 1TB में आता है। इसकी कीमत 1,86,999 रुपये है। इसे एक ही कलर ऑप्शन- Olive में खरीद सकते हैं। इसकी खरीद पर भी 10,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 9,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। गूगल स्टोर के मुताबिक, यह लॉन्च ऑफर 31 अगस्त 2026 तक वैलिड है।
Google Pixel 11 सीरीज में कंपनी ने लेटेस्ट Tensor G6 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। साथ ही, कंपनी इस सीरीज के सभी मॉडल में Titan M3 सिक्योरिटी चिप दिया है। गूगल की यह सीरीज लेटेस्ट Andriod 17 ऑपरेटिंग सिस्टम और कैमरा अपग्रेड्स के साथ आती है।
यह भी पढ़ें - Realme ला रहा 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, जल्द भारत में होगा लॉन्च, BIS पर हुआ लिस्ट