1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme ला रहा 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, जल्द भारत में होगा लॉन्च, BIS पर हुआ लिस्ट

Realme ला रहा 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, जल्द भारत में होगा लॉन्च, BIS पर हुआ लिस्ट

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 14, 2026 07:57 am IST,  Updated : Aug 14, 2026 07:57 am IST

Realme का एक और सस्ता फोन BIS यानी भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। चीनी कंपनी का यह फोन Realme P4 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल हो सकता है।

Realme P4s Lite- India TV Hindi
रियलमी पी4 सीरीज Image Source : REALME

Realme P4 सीरीज में एक और बजट फ्रेंडली फोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। चीनी ब्रांड के इस फोन को हाल ही में भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर लिस्ट किया गया है। इस फोन को Realme P4s Lite के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को BIS पर मॉडल नंबर RMX5398 के नाम से लिस्ट किया गया है। इस सीरीज के अन्य फोन की तरह ही इसमें बड़ी बैटरी मिल सकती है।

BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की लिस्टिंग में फोन के किसी फीचर को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, इस फोन से जुड़ी जानकारियां पिछले महीने भी सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि रियलमी जल्द भारत में एक बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

क्या होंगे फीचर्स?

सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Realme P4s Lite में 6.74 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के फीचर्स Realme P4 Lite 4G की तरह हो सकते हैं। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा फोन IP54 रेटेड होगा, जो फोन को पानी के छींटों से भींगने पर खराब होने से बचाएगा।

वहीं, भारत में लॉन्च हो चुके इस सीरीज के Realme P4 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 7000mAh की बैटरी के साथ आता है। रियलमी के अपकमिंग फोन में भी 7000mAh या 6300mAh की बैटरी दिए जाने की संभावना है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस फोन को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी रिवील नहीं की गई है।

फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो यह डुअल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। कंपनी इसमें 13MP का मेन यानी प्राइमरी कैमरा दे सकती है। वहीं, बजट फ्रेंडली फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। वहीं, फोन Andorid 16 पर बेस्ड Relame UI के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत?

रियलमी का यह बजट फ्रेंडली फोन 7000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने Realme P4 Lite 4G को 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है, जबकि Realme P4 Lite 5G की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy A07s का सपोर्ट पेज हुआ लाइव, जल्द भारत में होगा लॉन्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक