Realme P4 Lite 5G Launch: Realme P4 Lite 5G को भारत में लॉन्च किया गया है। यह ब्रांड की P4 लाइनअप में लेटेस्ट मॉडल है जिसमें पहले से ही P4, P4x और P4 Pro 5G मॉडल शामिल हैं। रियलमी पी4 लाइट 5जी में 7000mAh की बैटरी है जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस हैंडसेट का वजन लगभग 212 ग्राम है।
भारत में रियलमी पी4 लाइट 5जी की कीमत और अवेलिबिलटी
भारत में रियलमी पी4 लाइट 5जी की शुरुआती कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये है। इसके 4GB रैम + 128GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है और यह 6GB रैम + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी अवेलेबल है जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। यह हैंडसेट मोजेक ब्लू और मोजेक ग्रीन रंगों में उपलब्ध है। इसे फ्लिपकार्ट, रियलमी इंडिया की वेबसाइट और देश भर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत कस्टमर्स को 1000 रुपये की फ्लैट छूट मिल रही है। साथ ही 500 रुपये का बैंक ऑफर भी है। मौजूदा रियलमी यूजर्स को 500 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
Realme P4 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी पी4 लाइट 5जी डुअल सिम (नैनो + नैनो) वाला एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी का वादा है कि इसे दो साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और तीन साल तक सुरक्षा अपडेट मिलेंगे। इस हैंडसेट में 6.8 इंच का HD+ एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स की मैक्सिमम ब्राइटनेस मिल रही है।
रियलमी पी4 लाइट 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट दिया गया है साथ ही इसमें 6GB तक LPDDR4X रैम और 128जीबी तक UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए स्मार्टफोन में एयरफ्लो वेपर चैंबर दिया गया है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ ही इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। रियलमी हैंडसेट में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3 के साथ 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ें