1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone Air 2 में मिलेगी बड़ी बैटरी? डुअल कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च

iPhone Air 2 में मिलेगी बड़ी बैटरी? डुअल कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 29, 2026 06:41 pm IST,  Updated : Oct 29, 2026 06:53 pm IST

iPhone Air 2 की नई लीक सामने आई है। एप्पल का यह फोन बड़ी बैटरी, दमदार डिस्प्ले और लेटेस्ट चिपसेट के साथ-साथ डुअल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा।

iPhone Air 2- India TV Hindi
आईफोन एयर 2 Image Source : APPLE

Apple के अगले स्लिम फोन iPhone Air 2 को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। अपकमिंग मॉडल की बैटरी और चिपसेट के साथ-साथ कैमरे में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। कंपनी ने पिछले साल अपना सबसे पतला iPhone Air लॉन्च किया था, जो A19 Pro चिपसेट के साथ आता है। कंपनी ने इसमें सिंगल कैमरा दिया था। अपकमिंग iPhone Air 2 में कंपनी डुअल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है। एप्पल के इस फोन को पहले भी सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। इस फोन को V62 कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया है।

मिलेगी बड़ी बैटरी

चीनी टिप्स्टर ने अपकमिंग iPhone Air 2 के डिस्प्ले, बैटरी और कैमरे की डिटेल शेयर की है। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, iPhone Air 2 में 6.55 इंच का 1.5K+ LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसमें कंपनी iPhone 18 Pro सीरीज की तरह ही नए डिजाइन वाला डायनैमिक आईलैंड यूज करने वाली है।

iPhone Air 2 के प्रोसेसर की बात करें तो यह एप्पल के लेटेस्ट A20 सीरीज के 2nm चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन के बैक में 48MP के दो कैमरे दिए जा सकते हैं। ये दोनों कैमरे अल्ट्रा वाइड सेंसर के साथ आएंगे। वहीं, फोन की बैटरी में भी अपग्रेड देखने को मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एप्पल के इस स्लिम फोन में 18MP का सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

iPhone Air 2
Image Source : DCSआईफोन एयर 2 (कॉन्सेप्ट)

रेंडर भी आ चुका है सामने

चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) पहले भी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर आईफोन एयर 2 का रेंडर पोस्ट किया था। इस रेंडर में फोन के बैक और साइड पैनल का डिजाइन देखा जा सकता है। इस साल लॉन्च हुए आईफोन एयर की तरह की iPhone Air 2 को भी स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। एप्पल का यह आईफोन महज 5.6mm पतला होगा।

इसमें भी iPhone Air की तरह ही डेडिकेटेड N2 चिप मिल सकता है, जो फोन में AI परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएगा। iPhone Air 2 को भी पहले मॉडल की तरह ही बिना पोर्ट के उतारा जाएगा यानी इसमें कोई भी पोर्ट नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें - iQOO ने लॉन्च किया 9020mAh बैटरी वाला दमदार गेमिंग टैबलेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।