1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Honor ने लॉन्च किया 108MP कैमरा वाला वाटरप्रूफ फोन, मिलेगी 7700mAh की बैटरी

Honor ने लॉन्च किया 108MP कैमरा वाला वाटरप्रूफ फोन, मिलेगी 7700mAh की बैटरी

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 29, 2026 01:09 pm IST,  Updated : Oct 29, 2026 01:09 pm IST

Honor X8e ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। चीनी कंपनी का यह वाटरप्रूफ फोन 7,700mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश किया गया है।

Honor X8e- India TV Hindi
ऑनर एक्स 8 ई Image Source : HONOR

Honor ने एक और बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह स्मार्टफोन वाटरप्रूफ फीचर और दमदार बैटरी के साथ आता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने X सीरीज के तहत उतारा है, जो AI फीचर्स से लैस है। हाल ही में कंपनी ने इस सीरीज में 11000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया है, जो 108MP AI कैमरे के साथ आता है।

Honor X8e

ऑनर का यह स्मार्टफोन अजरबेजन में लॉन्च किया गया है। चीनी कंपनी ने इसे दो स्टोरेज वेरिएंट 6GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 256GB में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत AZN 688 यानी लगभग 37,500 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट AZN 820 यानी लगभग 44,000 रुपये है। इसे सनराइज ऑरेंज, डिजर्ट गोल्ड और वेलवेट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Honor X8e के फीचर्स

चीनी कंपनी के इस स्मार्टफोन को 6.87 इंच के TFT LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसके डिस्प्ले का रेजलूशन 1592 x 720 पिक्सल है। वहीं, फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1020 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 का इस्तेमाल किया है।

Honor X8e फीचर्स
डिस्प्ले 6.87 इंच, LCD, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 685
स्टोरेज 8GB + 256GB
बैटरी 7700mAh
कैमरा 108MP, 5MP
OS Android 16, MagicOS 10

Honor X8e में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 685 चिपसेट दिया है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया है। फोन की रैम को वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। साथ ही, इसका स्टोरेज भी बढ़ाया जा सकेगा। यह फोन 108MP के मेन कैमरा के साथ आता है। फोन का कैमरा 8x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन NFC, डुअल नैनो SIM कार्ड, WiFi 5 और ब्लूटूथ 4.2 को सपोर्ट करता है। इसमें 7,700mAh की दमदार बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी से खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - 200MP + 200MP + 200MP कैमरे वाली Oppo Find X10 सीरीज के सेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।