Samsung Galaxy A सीरीज का सस्ता फोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस बजट फ्रेंडली फोन को कंपनी ने सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। कुछ दिन पहले इस फोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। यह पिछले साल आए Samsung Galaxy A06s का अपग्रेड होगा। इसे कंपनी 4G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा कंपनी Samsung Galaxy A08 4G को जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है। सैमसंग का यह फोन हाल ही में BIS पर देखा गया है।
सैमसंग का यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-A077F/DS के नाम से लिस्ट किया गया है। हालांकि, लिस्टिंग में फोन का कोई स्पेसिफिकेशन कंपनी ने कंफर्म नहीं किया है। इसे अगस्त के आखिर या फिर अगले महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।
पहले इस फोन को कई लिस्टिंग में देखा जा चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग का यह फोन Galaxy A07s के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। फोन के फर्मवेयर वर्जन से पता चला है कि इसमें 4G कनेक्टिविटी ऑफर की जाएगी। इसके अलावा फोन में Android 17 पर बेस्ड OneUI 9 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की संभावना है।
क्या होंगे फीचर्स?
Samsung के पहले मार्केट में लॉन्च हो चुके फोन Galaxy A07 4G में 6.7 इंच का 90Hz रिफ्रेश रेट वाला HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट मिलता है। फोन में 5000mAh कै बैटरी मिलती है और यह 50MP के कैमरा के साथ आता है। अपकमिंग Galaxy A07s में भी ऐसे ही फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसे 4GB/3GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत?
Samsung Galaxy A07 4G को भारत में 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन 4GB RAM + 64GB में आता है। वहीं, Samsung Galaxy A07 5G की कीमत 13,499 रुपये से शुरू होती है। इसे 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में खरीदा जा सकता है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। कंपनी Galaxy A07s 4G को 8000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें - BSNL का नया फ्रीडम ऑफर, 365 दिन वाले प्लान में मिलेगी 412 दिनों की वैलिडिटी