Samsung जल्द ही भारतीय बाजार में तीन सस्ते फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। सैमसंग के ये तीनों फोन हाल ही में भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखे गए हैं। ये फोन Galaxy A08 4G, Galaxy M08 और Galaxy Fo8 नाम से पेश किए जा सकते हैं। इससे पहले इन फोन को कई और सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच वाला डिस्प्ले मिल सकता है।
91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीनों फोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखे गए हैं, जो दर्शाता है कि इन्हें जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। Galaxy F08 और Galaxy M08 को एक ही लिस्टिंग में देखा गया है यानी इन दोनों फोन के फीचर्स एक जैसे हो सकते हैं।
Galaxy A08
सैमसंग का यह 4G फोन होगा, जिसे WiFi Alliance सर्टिफिकेशन पर पहले देखा जा चुका है। इसका मॉडल नंबर SM-A805F/DS है। यही फोन BIS पर देखा गया है। इसके साथ SM-M085F/DS और SM-E085F/DS को भी भारतीय सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A07 4G का मॉडल नंबर SM-A075F है। ऐसे में अपकमिंग फोन को भारत में Galaxy A08 4G के नाम से पेश किए जाने की उम्मीद है।
पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए Galaxy A07 4G के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.74 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। सैमसंग का यह फोन MediaTek Helio G99 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है। कैमरे की बात करें तो यह 50MP के डुअल रियर और 8MP के सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इस फोन की कीमत 8,999 रुपये है।
Galaxy M08/Galaxy F08
सैमसंग के ये दोनों फोन क्रमशः मॉडल नंबर SM-M085F/DS और SM-E085F/DS के साथ पेश किए जा सकते हैं। इन दोनों फोन को भी कंपनी 15,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश कर सकती है। सैमसंग के ये दोनों फोन इनहाउस Exynos चिपसेट के साथ आ सकते हैं। BIS लिस्टिंग में इन दोनों फोन के किसी फीचर की जानकारी रिवील नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy A27 5G की सेल शुरू, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर दमदार ऑफर