गूगल दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सर्च इंजन है। कंपनी खास मौके पर कभी डूडल बनाकर तो कभी होम स्क्रीन में बदलाव करके यूजर्स को सरप्राइज देते रहता है। गूगल पर अगर आप कुछ शब्द, नंबर आदि टाइप करेंगे तो आपके फोन या डिस्प्ले की स्क्रीन में बदलाव देखने को मिलेगा। कई बार यूजर को लगता है कि यह किसी तकनीकी दिक्कत या ग्लीच की वजह से तो नहीं हुआ है? या फिर फोन या डेस्कटॉप में तो खराबी नहीं आई है? हालांकि, स्क्रीन पर यह बदलाव महज कुछ देर के लिए होता है। पेज रिफ्रेश करने या फिर नया विंडो ओपन करने के बाद यह ठीक हो जाता है। गूगल ये सब यूजर्स के साथ मजाक करने के लिए करता रहता है।
टाइप करें ये शब्द, फिर देखें करिश्मा
do a barrel roll - अगर आपने गूगल सर्च में 'do a barrel roll' टाइप किया तो आपके फोन या PC की स्क्रीन बदल जाएगी। 'do a barrel roll' टाइप करने के बाद जैसे ही आप एंटर का बटन दबातें हैं या क्लिक करते हैं तो स्क्रीन दो से तीन बार गोल-गोल घूमने लगती है। आपको लगेगा कि स्क्रीन में कोई खराबी आ गई है। हालांकि, दो-तीन बार स्क्रीन घूमने के बाद फिर से पहले की तरह हो जाती है।
askew - वहीं, अगर फोन या कम्प्यूटर पर गूगल सर्च में जाकर या गूगल क्रोम के अड्रेस बार में 'askew' टाइप करते हैं तो स्क्रीन थोड़ी टिल्ट या टेढ़ी हो जाती है। आपको गगूल सर्च का होमपेज टेढ़ा दिखाई देगा और सर्च रिजल्ट्स भी टेढ़े दिखाई देंगे। हालांकि, कुछ देर बाद जैसे ही आप कोई और शब्द टाइप करके सर्च करते हैं तो स्क्रीन ठीक हो जाती है।
67 - गूगल सर्च में अगर आप '67' टाइप करते हैं तो फोन या पीसी की स्क्रीन कुछ देर तक हिलने लगती है। आपको कुछ टाइप करने या फिर सर्च बार में कुछ लिखने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। हालांकि, कुछ देर बाद यह ठीक हो जाता है।
John Cena - गूगल सर्च में अगर आप 'John Cena' टाइप करते हैं तो स्क्रीन के नीचे में एक हाथ का एनिमेशन दिखाई देगा। इस एनिमेशन पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो एक हाथ निकलकर आएगा और स्क्रीन पूरी तरह से ब्लैंक हो जाएगी। इसके बाद जैसे ही आप रिफ्रेश करते हैं या दूसरा टैब ओपन करते हैं तो सब फिर से नॉर्मल हो जाएगा।
यह भी पढ़ें -
BSNL के 72 दिन वाले सस्ते प्लान ने लूट ली महफिल, फ्री में मिल रहे कई बेनिफिट्स
गूगल पर 67 टाइप करें, फिर देखें आपकी स्क्रीन पर क्या होती है इंटरेस्टिंग चीज, मजा आ जाएगा