1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. गूगल पर 67 टाइप करें, फिर देखें आपकी स्क्रीन पर क्या होती है इंटरेस्टिंग चीज, मजा आ जाएगा

गूगल पर 67 टाइप करें, फिर देखें आपकी स्क्रीन पर क्या होती है इंटरेस्टिंग चीज, मजा आ जाएगा

 Published : Dec 24, 2025 12:15 pm IST,  Updated : Dec 24, 2025 12:15 pm IST

गूगल पर कई बार ऐसी चीजें मिल जाती हैं जो यूजर्स को हैरान कर देती हैं और ऐसा ही एक फीचर 67 की सर्च से जुड़ा है। जानिए गूगल पर 67 सर्च करने पर क्या मजेदार बात होती है।

Google Search- India TV Hindi
गूगल सर्च Image Source : GOOGLE

Goole fun feature 67: गूगल हम सबकी जिंदगी का अहम हिस्सा है और इसके जरिए हम सर्च से लेकर गेम्स, वीडियो, मूवीज, डॉक्यूमेंट्स और ना जाने क्या-क्या काम कर सकते हैं। कई बार गूगल पर ऐसी चीजें आती हैं जो आपको हैरान कर देती हैं और उनमें से कुछ सर्च के जरिए काफी इंटरेस्टिंग भी मालूम होते हैं। इन्हीं से एक सर्च के बारे में हम आपको यहां बताने वाले हैं और ये है सर्च में 67.. जी हां ये एक नंबर है लेकिन अगर आप इसे गूगल पर सर्च करके देखेंगे तो आपको ये इतना इंट्रेस्टिंग लगेगा कि शायद इसे बार-बार करके देखने लगें। यहां जानिए गूगल पर 67 टाइप करने पर आपकी स्क्रीन पर क्या इंटरेस्टिंग चीज होती है जिसे देखकर आपको सचमुच मजा आ सकता है।

खुद सर्च करके देखिए क्या होता है 67 टाइप करने पर

गूगल सर्च बार पर 67 या 6-7 टाइप करते ही आपके कंप्यूटर या फोन की स्क्रीन हिलने लगती है यानी कुछ सेकेंड के लिए कांपने लगती है और ये देखकर कई बार कुछ यूजर्स चौंक गए कि कहीं उनके डिवाइस में कोई दिक्कत तो नहीं आ गई। हालांकि ये कोई बग या परेशानी नहीं है केवल गूगल की एंटरटेन करने की कुछ ट्रिक्स का हिस्सा है जो कि एक मजेदार ईस्टर ऐग की तरह हिलने वाला वायरल मीम ट्रेंड से इंस्पायर्ड गूगल का फीचर है। 

सिर्फ एंटरटेनमेंट करने के लिए है ये फीचर

ये केवल यंगस्टर्स के बीच पॉपुलर 'brainrot' स्लैंग का पार्ट है और सिर्फ एंटरटेनमेंट करने के लिए है ना कि घबराने के लिए। 67 टाइप करने के बाद चंद सेकेंड के लिए शेक करने के बाद आपकी स्क्रीन पहले जैसी हो जाती है और अगर नहीं होती है तो इसे रिफ्रेश या बैक करके देखें, ये पहले की तरह सामान्य हो जाएगी।

इसे कैसे देख सकते हैं-

  • अपने फोन या कंप्यूटर पर Google खोलें
  • सर्च बार में 67 लिखें और एंटर दबाएं या टैप करें
  • आपके फोन या लैपटॉप, कंप्यूटर की स्कीन टेढ़ी-मेढ़ी होकर कांपने लगेगी और शेक करेगी।
  • मात्र चंद सेकेंड बाद ही स्क्रीन नॉर्मल हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

लॉन्च से पहले ही Realme Pad 3 के मेन स्पेसिफिकेशन लीक, 2.8K डिस्प्ले-45W वायर्ड चार्जिंग से होगा लैस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक