1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 2.8K OLED स्क्रीन, 14 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ GoogleBook लैपटॉप

2.8K OLED स्क्रीन, 14 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ GoogleBook लैपटॉप

GoogleBook AI लैपटॉप लॉन्च हो गया है। गूगल का यह एआई फीचर वाला स्लिम लैपटॉप 2.8K OLED डिस्प्ले और 14 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च किया गया है।

गूगलबुक लैपटॉप- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE गूगलबुक लैपटॉप

Google ने अपना AI फीचर वाले Android लैपटॉप पेश कर दिया है। गूगल का यह लैपटॉप ChromeOS डेस्कटॉप एक्सपीरियंस के साथ आता है। इसमें 2.8K OLED पैनल, 14 घंटे का बैटरी बैकअप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। गूगल ने अपने इस लैपटॉप को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है। गूगल ने अपने इस लैपटॉप के हार्डवेयर के लिए Acer, Asus, Dell, HP और Lenovo के साथ साझेदारी की है।

कितनी है कीमत?

गूगल के इस नए GoogleBook की कीमत 899 डॉलर यानी लगभग 86,000 रुपये है। यूजर्स गूगल स्टोर, बेस्ट बाय समेत चुनिंदा रिटेलर्स से गूगल का यह लैपटॉप प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इस लैपटॉप को 4 अक्टूबर से अमेरिका में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, कनाडा, UK, आयरलैंड, फ्रांस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में यह 5 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में यह कब से उपलब्ध होगा कंपनी ने यह जानकारी कंफर्म नहीं की है।

Google अपने इस एआई लैपटॉप क खरीद पर यूजर्स को 12 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन फ्री में ऑफर कर रही है। इसके साथ 5TB का क्लाउड स्टोरेज का लाभ मिलेगा। यही नहीं, यह लैपटॉप एडवांस गूगल जेमिनी एआई टूल्स से लैस होगा। यही नहीं, यूजर्स को 3 महीने के लिए YouTube प्रीमियम का भी एक्सेस मिलेगा। साथ ही, एडोब फोटोशॉप समेत कई और बंडल्ड बेनिफिट्स मिलेंगे।

GoogleBook के फीचर्स

गूगल का यह लैपटॉप AI फीचर्स से लैस है और इसमें एंड्रॉइड स्टैक टैक्नोलॉजी और ChromeOS डेस्कटॉप का एक्सेस मिलेगा। कंपनी के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, इस लैपटॉप के जरिए Android डिवाइसेज को आसानी से सिंक किया जा सकेगा। सेटअप के दौरान एंड्रॉइड डिवाइस की सेटिंग्स के साथ सेव्ड पासवर्ड, WiFi नेटवर्क और मैसेज को लैपटॉप में इंटिग्रेट किया जा सकेगा। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड है। साथ ही, इसमें गूगलबुक टास्कबार मिलगा।

Image Source : Googleगूगलबुक एआई लैपटॉप

यह लैपटॉप गूगल जेमिनी एआई फीचर्स से लैस है। इसे एल्युमीनियम, मैग्निशियम अलॉय और कार्बन फाइबर बिल्ड के साथ डिजाइन किया गया है। इस लैपटॉप में 2.8K OLED स्क्रीन दी गई है, जिसे साथ हैप्टिक ग्लास ट्रैकपैड और बैकलिट की-बोर्ड मिलेगा। गूगल का यह लैपटॉप Intel और Qualcomm के चिपसेट के साथ आता है। इसमें AI बेस्ड फीचर्स मिलता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 14 घंटे का बैकअप देगा।

यह भी पढ़ें - Vivo X500 Pro Max, X500 Pro हुए लॉन्च, मिलेगा DSLR क्वालिटी का कैमरा