A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सरकार की नई वॉर्निंग, करोड़ों Apple यूजर्स पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, तुरंत करें ये काम

सरकार की नई वॉर्निंग, करोड़ों Apple यूजर्स पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, तुरंत करें ये काम

सरकारी एजेंसी CERT-In ने करोड़ों Apple यूजर्स के लिए नई चेतावनी जारी की है। यूजर्स को अपने डिवाइस को अपडेट करने की सलाह दी गई है। हैकर्स आईफोन, आईपैड और mac जैसे डिवाइसेज को एक्सेस कर सकते हैं।

Apple, Warning, CERT In- India TV Hindi
Image Source : PTI एप्पल यूजर्स को वॉर्निंग

सरकार ने एप्पल के करोड़ों यूजर्स के लिए नई वॉर्निंग जारी की है। एप्पल के आईफोन, मैक, आईपैड यूजर्स पर नया खतरा मंडरा रहा है। सरकारी कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। एप्पल के डिवाइसेज में कुछ गड़बड़ियां पाई गई हैं, जिसकी वजह से हैकर्स डिवाइस को आसानी से निशाना बना सकते हैं। हाल ही में जारी इस एडवाइजरी में यूजर्स को अपने डिवाइस को तुरंत अपडेट करने के लिए कहा गया है।

सरकार की नई वॉर्निंग

CERT-In ने अपने आधिकारिक X हैंडल से जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि एप्पल के iPhone, iPad, Mac के सिस्टम में यह गड़बड़ी पाई है। इन गड़बड़ियों की वजह से डिवाइस हैकर्स के निशाने पर आ सकते हैं। CERT-In ने यह एडवाइजरी 19 मार्च 2026 को जारी किया है। इन डिवाइसेज में पाई गई गड़बड़ियों की वजह से कम्प्यूटर सिस्टम, नेटवर्क और सॉफ्टवेयर में सेंध लगाई जा सकती है। ऐसे में यूजर्स का निजी डेटा, पासवर्ड आदि डिवाइस से चुराए जा सकते हैं।

पुराने डिवाइस में पाई गई खामी

सरकारी एजेंसी द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि iPhone, iPad, Mac के पुराने वर्जन में यह खामी पाई गई है। macOS के 13.5, 14.2 और 14.3 वर्जन में इस तरह की गड़बड़ी देखने को मिली है। वहीं, iOS और iPadOS 15.8.7 के पुराने वर्जन 16.7.5, 16.7.15 और 17.3 वर्जन में इस तरह की खामी पाई गई है। यूजर्स को CERT-In ने सलाह दी है कि वो अपने डिवाइसेज को लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) के साथ अपडेट कर लें। ऐसा करने के डिवाइस की सिक्योरिटी बढ़ जाएगी और हैकर्स की नजरों से बचा जा सकता है।

कैसे करें अपडेट?

  • एप्पल iPhone यूजर्स को अपने डिवाइस को अपडेट करने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाना होगा।
  • इसके बाद General में जाएं और सॉफ्टवेयर अपडेट को चेक करें।
  • अपडेट उपलब्ध आने पर यूजर्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • ऐसा करने के बाद यूजर्स का डिवाइस नए वर्जन के साथ अपडेट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - BSNL का नया 72 दिनों वाला सस्ता प्लान, डेली मिलेगा 2.5GB डेटा समेत बहुत कुछ