1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का नया 72 दिनों वाला सस्ता प्लान, डेली मिलेगा 2.5GB डेटा समेत बहुत कुछ

BSNL का नया 72 दिनों वाला सस्ता प्लान, डेली मिलेगा 2.5GB डेटा समेत बहुत कुछ

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 22, 2026 01:11 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 01:11 pm IST

BSNL ने यूजर्स के लिए 72 दिनों का सस्ता प्लान पेश किया है, जिसमें डेली 2.5GB डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। भारत संचार निगम का यह ऑफर 31 मार्च तक वैलिड है।

BSNL new plan- India TV Hindi
भारत संचार निगम लिमिटेड का नया प्लान Image Source : BSNL INDIA

BSNL ने हाल ही में कई सस्ते रिचार्ज प्लान अपने यूजर्स के लिए उतारे हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। इसी क्रम में भारत संचार निगम लिमिटेड ने 72 दिन वाला एक सस्ता प्लान उतारा है, जिसमें यूजर्स को डेली 2.5GB डेटा मिलता है। साथ ही, यूजर्स को इसमें कॉलिंग और फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड ने पिछले कुछ महीनों में लाखों नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। खास तौर पर नेटवर्क एक्सपेंशन और सस्ते प्लान का फायदा कंपनी को मिला है।

72 दिनों वाला सस्ता प्लान

BSNL India ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस नए प्रीपेड प्लान की घोषणा की है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह सस्ता प्रीपेड प्लान 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्लान 485 रुपये की कीमत में आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है।

पहले इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा मिलता था। कंपनी ने अब इस प्लान में 2.5GB डेटा देना शुरू कर दिया है। साथ ही, यूजर्स को BiTV का भी एक्सेस मिलता है, जिसमें यूजर्स को लाइव टीवी चैनल्स और OTT का भी एक्सेस ऑफर किया जाता है। बीएसएनएल का यह ऑफर 31 मार्च तक वैलिड है।

14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

BSNL इसके अलावा अपने 997 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी भी ऑफर कर रहा है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्लान 150 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को अब 164 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा यूजर्स को BSNL के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें - टेलीकॉम सेक्टर में हो सकता है एक और बड़ा मर्जर, BSNL और Vi में चल रही बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक