HMD ने Nokia 235 4G, Nokia 215 4G, Nokia 210 4G और Nokia 200 4G फीचर फोन लॉन्च कर दिए हैं। इन फीचर फोन की खास बात ये है कि इनमें डेडिकेटेड AI असिस्टेंट बटन दिए गए हैं। यूजर्स फीचर फोन में भी एआई फीचर्स का लाभ ले सकते हैं। ये सभी फोन 1450mAh की दमदार बैटरी के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि इनमें दो दिनों का बैटरी बैकअप मिलेगा।
कितनी है कीमत?
HMD ने अपने इन चारों मॉडल की कीमत घोषित नहीं की है। इन्हें HMD की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। ये चारों फोन Nokia ब्रांड के तहत पेश किए गए हैं। इन सभी फोन में 32GB तक का स्टोरेज मिलता है। ये QVGA डिस्प्ले पैनल के साथ आते हैं।
Nokia 235 4G, Nokia 215 4G
नोकिया के ये दोनों फोन 2.8 इंच के QVGA डिस्प्ले के साथ आते हैं। Nokia 235 4G के बैक में कंपनी ने 2MP का कैमरा दिया है, जिसके साथ LED फ्लैश मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए इस फीचर फोन में VGA कैमरा दिया गया है। यह S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 64MB रैम और 128MB स्टोरेज मिलता है, जिसे 32GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
वहीं, Nokia 215 4G में भी 2MP का बैक और VGA फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन भी S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 64MB का रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएडी कार्ड के जरिए 32GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। ये दोनों फोन 1,450mAh की बैटरी के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें USB Type C, Bluetooth 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Nokia 210 4G, Nokia 200 4G
नोकिया के ये दोनों फोन 2.4 इंच के QVGA डिस्प्ले के साथ आते हैं। इन दोनों फोन में भी 1,450mAh की बैटरी दी गई है। इनके फ्रंट और बैक में VGA कैमरा दिया गया है। इन दोनों फोन में भी 64MB का रैम और 128MB का स्टोरज मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इन दोनों फोन में भी कंपनी ने USB Type C, 3.5mm ऑडियो जैक, Bluetooth 5.0 जैसे फीचर्स दिए हैं। इन सभी फोन में FM रेडियो, 4G, LTE कनेक्टिविटी दी गई है।
डेडिकेटेड AI बटन
नोकिया के इन चारों फोन की खास बात ये है कि कंपनी इनमें AI फीचर्स देती है। ये फोन डेडिकेटेड AI बटन के साथ आते हैं। एआई फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को 6 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके बाद यूजर्स को एआई फीचर्स के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें - Amazon Sale का आखिरी दिन, सस्ता मिल रहा सैमसंग का लेटेस्ट फोन