1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon Sale का आखिरी दिन, सस्ता मिल रहा सैमसंग का लेटेस्ट फोन

Amazon Sale का आखिरी दिन, सस्ता मिल रहा सैमसंग का लेटेस्ट फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 06, 2026 12:35 pm IST,  Updated : Jul 06, 2026 12:35 pm IST

Samsung Galaxy M47 की कीमत में कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर यह फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy M47 5G- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एम47 5जी Image Source : SAMSUNG

Amazon पर चल रहे Prime Day Sale का आज यानी 6 जुलाई को आखिरी दिन है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर सैमसंग का के हाल में लॉन्च हुए नए फोन को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर आज रात 11:59 बजे खत्म हो जाएगा। इस सेल में Samsung Galaxy M47 5G की खरीद पर बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। अमेजन पर चल रहे सेल में फोन की खरीद पर अच्छा ऑफर मिलेगा।

सैमसंग के फोन पर ऑफर

Samsung Galaxy M47 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 26,999 रुपये में आता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर यह फोन 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

Samsung Galaxy M47 5G के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह फोन Infinity-O डिस्प्ले पैनल के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसकी प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस + मिलता है।

Samsung Galaxy M47 फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, FHD+, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 6000mAh, 45W
कैमरा 50MP + 8MP + 2MP, 12MP
OS Android 16, OneUI 8.5

सैमसंग के इस स्मार्टफोन Galaxy M47 में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट के साथ आता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। फोन के बैक में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है।

सैमसंग का यह स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। सैमसंग का यह फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, WiFi, Bluetooth 5.3, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - TRAI ने की तैयारी, Truecaller समेत ये ऐप्स हो सकते हैं बैन, होगा बड़ा एक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक