Honor Robot Phone: टेक ब्रांड ऑनर (Honor) ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2026 से पहले अपने रोबोट फोन से पर्दा हटाया है। यह उनकी नई अल्फा स्ट्रेटेजी के तहत लॉन्च होने वाला पहला प्रोडक्ट है। कंपनी इसे स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की दिशा में एक बड़ा कदम बता रही है—यानी, ऐसी स्मार्ट टेक्नीक जो न केवल दिमाग रखती है बल्कि वास्तव में चलती-फिरती भी है। Honor के सीईओ ली जियान का कहना है कि इसका पूरा विचार आपके फोन को दिमाग और हाथ-पैर दोनों देना है ताकि यह ज्यादा इंटरेक्टिव और रिस्पॉन्सिव महसूस हो।
ऑनर रोबोट फोन में रोबोटिक कैमरा लगाया गया है जो कि आवाज पर रिस्पॉन्स करता है और यूजर्स के लिए एकदम नया एक्सपीरीएंस लेकर आता है। इस फोन में नई एआई टेक्नीक का इस्तेमाल किया गया है और इसके नए जेस्चर कंट्रोल इसे अन्य फोन से अलग बनाते हैं और ये दिखने में भी बेहद खास है। इसका कैमरा रोबोटिक है जो फोटो खींचने के लिए फोन बॉडी से बाहर निकलता है और सब्जेक्ट के हिसाब से इसकी गर्दन घूमती है। इस फोन कैमरा से इंटरेक्शन भी किया जा सतकता है।
आखिर ये आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एम्बोडीड एआई) है क्या?
आवाज पर रिस्पॉन्स देने या ऐप्स पर टैप करने जैसी सामान्य सुविधाओं के बजाय, रोबोट फोन यूजर्स के लिए जेस्चर कंट्रोल, म्यूजिक के साथ सिंक्रोनाइज्ड मोशन और फिजिकल इंटरेक्शन जैसी सुविधाएं लेकर आएगा। यह वास्तव में हिलता-डुलता है और आपके साथ-साथ आसपास की एक्टिविटी पर भी रिस्पॉन्स करता है। इसका लक्ष्य आपके स्मार्टफोन को एक साथी या पर्सनल असिस्टेंट जैसा महसूस कराना है, न कि सिर्फ एक मेटल के टुकड़े की तरह बर्ताव करना है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस वीडियो कॉल को और भी बेहतर बनाएगा, कंटेंट के लिए नए क्रिएटिव टूल्स देगा और फोन पर बातचीत करने या साथ काम करने के और भी स्मार्ट तरीके प्रदान करेगा।
Image Source : @Honorglobal/xऑनर रोबोट फोन
कैमरा की खूबियां
कैमरा सिस्टम इसका सबसे आकर्षक हिस्सा है। Honor ने इसमें 200 मेगापिक्सल सेंसर वाला मोटराइज्ड रोटेटिंग फ्लिप कैमरा लगाया है, जो 4DoF गिम्बल पर टिका है। पिछले प्रोटोटाइप की तुलना में, गिम्बल का साइज 70 परसेंट तक कम कर दिया गया है, जिससे फोन का वजन बढ़ाए बिना आपको स्थिर तस्वीरें मिलती हैं। तीन-एक्सिस स्टेबिलाइजेशन और ट्रैकिंग करने वाली AI की मदद से, कैमरा सचमुच आपका पीछा कर सकता है।
यह व्लॉगर्स, स्ट्रीमर्स, एक्शन शॉट्स, हैंड्स-फ्री कॉल करने वालों या उन सभी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जो चाहते हैं कि उनका फोन कैमरा क्रू का काम करे। AI सब्जेक्ट को रियल टाइम में ट्रैक करती है, इसलिए आपको बार-बार एंगल एडजस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती।
वीडियो कॉल के लिए अलग खास मैकेनिज्म
वीडियो कॉल के लिए रोबोट फोन एक कदम आगे है। कैमरा आपके हिलने-डुलने के साथ अपने आप पैन और टिल्ट हो सकता है, और यह जेस्चर कंट्रोल और संगीत से चलने वाले मूवमेंट से भी जुड़ा हुआ है। यह आपके फोन के साथ इंटरैक्ट करने के तरीके को पूरी तरह से बदल देगा।
फिलहाल इसके अन्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है और Honor ने प्रोसेसर, बैटरी या कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है। लेकिन उन्होंने पुष्टि की है कि रोबोट फोन 2026 के दूसरे छमाही में लॉन्च होने वाला है। भारत में ये फोन कब लॉन्च होगा, इसको लेकर भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें
POCO X8 Pro Series के लॉन्च पर मिला बड़ा हिंट, मार्च में ही इस समय तक कर सकते हैं भारतीय बाजारों में एंट्री