Poco: Poco की ओर से POCO X8 Pro series को मार्च के मध्य में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इसको लेकर आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन कई टिप्सटर्स ने जो हिंट दिए हैं उससे इस सीरीज के मध्य-मार्च में डेब्यू करने की संभावना नजर आ रही है। एक पॉपुलर टिप्सटर अभिषेक यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है कि POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max भारत में मार्च के मध्य में लॉन्च हो सकते हैं। इसके अलावा टिप्सटर पारस गुगलानी ने एक्स पर POCO X8 Pro 5G के रिटेल बॉक्स की इमेज पोस्ट करने का दावा किया है। इस तरह के लीक से हिंट मिलता है कि ये दोनों डिवाइस जल्द ही ऑफिशियल लॉन्च हो सकते हैं।
पोको इंडिया ने सोशल मीडिया पर भी नई X सीरीज के फोन के टीजर्स डालने शुरू किए हैं और हालांकि कंपनी ने इनके नाम कन्फर्म नहीं किए हैं लेकिन टाइमिंग को देखते हुए कहा जा सकता है कि ये POCO X8 Pro series के फोन की ओर ही इशारा कर रहे हैं।
POCO X8 Pro को लेकर लीक क्या इशारा कर रहे हैं?
पारस गुगलानी ने जो इमेज शेयर किए हैं उसके मुताबिक लगता है कि POCO X8 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर आ सकता है और इसकी पैकेजिंग इस ओर इशारा कर रही है कि इसमें 65000mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा पहले की लीक बताती हैं कि POCO X8 Pro में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है जो 1.5K रेसॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता हैं।
POCO X8 Pro में कैमरा
कैमरा की बात करें तो इन फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर मिलता है जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आ सकता है, इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है। इसके अलावा 20MP का फ्रंट कैमरा भी मिलने की उम्मीद लग रही है जो सेल्फी और वीडियो कैमरा के लिए शानदार रह सकता है।
ऑनलाइन जो रेंडर्स लीक हुए हैं उनसे पता चलता है कि फोन में फ्लैट डिस्प्ले आ सकता है जो स्लिम बेजल्स के साथ आएगा और सेंटर्ड होल-पंच कटआउट के साथ सेल्फी कैमरा के तौर पर काम करेगा। बैक पैनल में मैट फिनिश देखने को मिलेगी और लंबाई की ओर कैमरा मॉड्यूल प्लेस होगा।
POCO X8 Pro Max में बड़ी बैटरी और अलग चिपसेट
POCO X8 Pro Max इसके स्टैंडर्ड मॉडल से कुछ अलग होगा और इसमें 6.83-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। POCO X8 Pro Max में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर मिल सकता है और कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 20MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
अभिषेक यादव ने यह भी दावा किया कि प्रो मैक्स के शुरुआती टेस्टिंग यूनिट ने AnTuTu पर 36 लाख से ज्यादा पॉइंट्स हासिल किए। हालांकि इस आंकड़े की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों डिवाइस चीन में लॉन्च हुई Redmi Turbo 5 सीरीज के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं लेकिन POCO ने अभी तक इसको ऑफिशियल कन्फर्म नहीं किया है।
ये भी पढ़ें
Window या Split AC में से कौनसा है बेस्ट, जानिए गर्मी में कौनसा एसी लेना आपके लिए है समझदारी का कदम