1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. चीनी कंपनी ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला मिनी टैबलेट

चीनी कंपनी ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला मिनी टैबलेट

Honor ने बजट फ्रेंडली मिनी टैबलेट लॉन्च किया है। ऑनर का यह टैबलेट 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इस टैबलेट में कंपनी ने डुअल स्पीकर और यूनीबॉडी डिजाइन दिया है।

honor Mini Tablet- India TV Hindi
Image Source : HONOR ऑनर टैबलेट

Honor ने अपना एक और बजट फ्रेंडली मिनी टैबलेट लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह टैबलेट 8000mAh की दमदार बैटरी और बड़े LCD डिस्प्ले के साथ आता है। यह टैबलेट मेटल बॉडी से लैस है और 8.48mm मोटा है। चीनी कंपनी के इस मिनी टैबलेट में सेकेंडरी स्ट्रेथेंज ग्लास का इस्तेमाल किया है।

Honor Pad X10 Mini की कीमत

ऑनर ने अपने इस टैबलेट को कंपनी ने घरेलू मार्केट में उतारा है। इसकी कीमत CNY 1099 यानी लगभग 15,600 रुपये से शुरू होती है। इस टैबलेट को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में पेश किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 1399 यानी लगभग 20,000 रुपये है। इसे एक ही Starry Grey कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस कॉम्पैक्ट टैबलेट में कंपनी ने प्रीस्कूल कंटेंट, 2000 से ज्यादा बच्चों के सॉन्ग, 17000 एनिमेटेड वीडियो दिए गए हैं।

  • 4GB RAM + 128GB - CNY 1099 यानी लगभग 15,600 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB - CNY 1399 यानी लगभग 20,000 रुपये

Honor Pad X10 Mini के फीचर्स

इस मिनी टैबलेट में कंपनी ने 9.7 इंच का LCD पैनल दिया है, जिसका रेजलूशन 2052 x 1152 पिक्सल है। इस टैबलेट का डिस्प्ले रेजलूशन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए स्ट्रेथेंड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। इस टैबलेट में कंपनी ने यूनीबॉडी डिजाइन यूज किया है। इसकी मोटाई महज 8.48mm है और वजन महज 477 ग्राम है। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया गया है।

ऑनर का यह टैबलेट Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर पर काम करता है। यह 6GB रैम और 128GB स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें 8000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दिया गया है। इस टैबलेट में डुअल स्पीकर और 5MP बैक के साथ फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Honor ने हाल ही में डुअल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन X5ds लॉन्च किया है। ऑनर के इस स्मार्टफोन को दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च किया गया है। यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर बजट फ्रेंडली यूजर के लिए पेश किया है।

यह भी पढ़ें - Amazon-Flipkart पर दिवाली सेल, स्मार्टफोन से लेकर होम अप्लायंसेज पर भारी छूट