1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 11000mAh बैटरी, 108MP AI कैमरा के साथ चीनी कंपनी ने लॉन्च किया धांसू फोन

11000mAh बैटरी, 108MP AI कैमरा के साथ चीनी कंपनी ने लॉन्च किया धांसू फोन

Honor X9e Pro 5G लॉन्च हो गया है। चीनी कंपनी का यह फोन 11000mAh की दमदार बैटरी और 108MP AI कैमरा के साथ आता है।

Honor X9e Pro- India TV Hindi
Image Source : HONOR ऑनर एक्स 9e प्रो

Honor ने एक और दमदार बैटरी वाला फोन लॉन्च कर दिया है। ऑनर का यह स्मार्टफोन 11,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। साथ ही, इस फोन में 108MP का AI कैमरा दिया गया है। इससे पहले भी चीनी ब्रांड कई फोन घरेलू मार्केट में उतारे हैं, जो 10,000mAh या इससे ज्यादा बड़ी बैटरी के साथ आते हैं। ऑनर का यह फोन मलेशिया में लॉन्च किया गया है।

Honor X9e Pro की कीमत

ऑनर का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत AED 1,499 यानी लगभग 38,000 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट AED 1799 यानी लगभग 46,000 रुपये में आता है। इस फोन को Deep Purple, Reddish Brown, Dawn Gold और Midnight Black कलर में खरीदा जा सकता है।

  • 8GB RAM + 256GB - AED 1,499 यानी लगभग 38,000 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB - AED 1799 यानी लगभग 46,000 रुपये

Honor X9e Pro के फीचर्स

इस दमदार स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया है, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें LTPS AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक की है। इस फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग का सपोर्ट मिलता है, जिसकी वजह से यह पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा।

Honor X9e Pro 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5
स्टोरेज 12GB + 256GB
बैटरी 11000mAh
कैमरा 108MP + 5MP, 16MP
OS Android 16, MagicOS 10

ऑनर के इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर काम करता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 108MP का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, इसमें 5MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा।

Honor X9e Pro में कंपनी ने 11,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इस फोन के साथ कंपनी ने फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 66.8 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। वहीं, इसमें 164.5 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक सपोर्ट मिलेगा। इस फोन को एक बार चार्ज करके 6 दिन तक यूज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - iPhone 18e में मिलेगा Apple का सबसे तेज चिपसेट, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स