1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Honor ने लॉन्च किया 8560mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन

Honor ने लॉन्च किया 8560mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन

Honor X9e स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 8560mAh की दमदार बैटरी दी है। फोन को कंपनी ने मिडिल ईस्ट में पेश किया है।

Honor X9e- India TV Hindi
Image Source : HONOR ऑनर एक्स 9ई

Honor ने अपना एक और बजट फ्रेंडली लेकिन दमदार फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन 8560mAh की बैटरी के साथ आता है। इस फोन का लुक और डिजाइन Honor Turbo 5G फोन की तरह है, जिसे कंपनी ने कुछ समय पहले घरेलू मार्केट में पेश किया है। साथ ही, इसके फीचर्स भी लगभग टर्बो फोन की तरह है। ऑनर ने अपने इस स्मार्टफोन को फिलहाल मिडिल ईस्ट के मार्केट में पेश किया है। कंपनी इस सीरीज के फोन को भारत में लॉन्च कर चुकी है। यह नया फोन भी भारत में लॉन्च हुए Honor X9b की तरह दिखता है।

Honor X9e की कीमत

चीनी कंपनी ने इस मिड बजट स्मार्टफोन को एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 1499 साउदी रियाद यानी लगभग 38,000 रुपये है। इसे तीन कलर ऑप्शन - डाउन ऑरेंज, ग्लेशियर व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक में पेश किया गया है। कंपनी फोन क खरीद पर 299 साउदी रियाल यानी लगभग 7,500 रुपये का गिफ्ट भी ऑफर कर रही है। इसमें यूजर्स को ऑनर का कॉफी कप और एक साल का एक्सीडेंटल डैमेट प्रोटेक्शन ऑफर किया जा रहा है। यही नहीं, बैटरी कैपेसिटी की गारंटी भी 1 साल के लिए ऑफर किया जा रहा है।

Honor X9e के फीचर्स

Honor का यह स्मार्टफोन 6.79 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन में कंपनी ने 8,560mAh की दमदार सिलिकन कार्बन बैटरी दी है। फोन की मोटाई 7.76mm की है और इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 3 दिनों का बैकअप देती है।

Honor X9e फीचर्स
डिस्प्ले 6.79 इंच, 1.5K AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4
स्टोरेज 8GB + 256GB
बैटरी 8560mAh, 80W
कैमरा 50MP + 5MP, 16MP
OS Android 16, MagicOS 10

यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसके साथ एक LED फ्लैश भी दिया गया है।

Honor X9e में कंपनी ने 50MP का मेन और 5MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए ऑनर के इस फोन में WiFi 6, Bluetooth 5.2, NFC, USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Vivo S70 जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप