1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. HP ने भारत में लॉन्च किया 160GB vRAM वाला प्रीमयम लैपटॉप, भर-भर के मिलेंगे AI फीचर्स

HP ने भारत में लॉन्च किया 160GB vRAM वाला प्रीमयम लैपटॉप, भर-भर के मिलेंगे AI फीचर्स

HP ने भारत में प्रीमियम ZBook Ultra G3a AI लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। एचपी का यह लैपटॉप 160GB vRAM (वर्चुअल रैम) और AI फीचर्स से लैस है।

ZBook Ultra G3a- India TV Hindi
Image Source : HP एचपी लैपटॉप

HP ने भारत में अपना नया प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च किया है। एचपी का यह लैपटॉप ZBook Ultra G3a के नाम से पेश किया गया है। इस लैपटॉप की खास बात ये है कि यह बहुत ही स्लिम और लाइटवेट डिजाइन के साथ आता है। इसे एक हल्के AI वर्कस्टेशन के तौर पर यूज किया जा सकता है। खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स से लेकर गेमर्स के लिए AMD Ryzen AI Max+ Pro सीरीज का प्रोसेसर दिया गय है। साथ ही, इस पतले लैपटॉप में 96Wh की बैटरी मिलती है। यह लैपटॉप 160GB vRAM (वर्चुअल रैम) और 192GB यूनिफाइड मेमोरी के साथ आता है। Dell ने भी हाल ही में XPS 13 प्रीमियम लैपटॉप भारत में पेश किया है।

क्या है कीमत?

HP का यह प्रीमियम AI लैपटॉप 2,89,990 रुपये + GST के साथ आता है। इसे कंपनी के कमर्शियल चैनल पार्टनर और लीडिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर से खरीद सकते हैं। यह एक ही ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इसमें कंपनी ने HP Wolf Security दिया है, जो लैपटॉप को सिक्योर बनाता है। साथ ही, इसमें आसानी से बदले दिए जाने वाला कीबोर्ड दिया गया है, ताकि खराब होने पर इसे चेंज करने में दिक्कत न आए।

HP ZBook Ultra G3a के फीचर्स

एचपी का यह लैपटॉप 16 इंच के 2.8K OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। यह डिस्प्ले बेहतर कलर एक्युरेसी और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने इसमें 96Wh की दमदार बैटरी दी है। इसके साथ 140W और 180W सपोर्ट वाले GaN USB Type C पोर्ट दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इस लैपटॉप को सिंगल चार्ज में 14 घंटे तक यूज किया जा सकता है।

HP के इस AI फीचर वाले लैपटॉप में कंपन ने AMD Ryzen AI Max+ चिपसेट दिया है। इसके साथ 192GB यूनिफाइड मेमोरी और 160GB डेडिकेटेड vRAM दिया गया है। एआई फीचर्स के लिए इसमें 55 TOPS NPU दिया गया है। यह 300 बिलियन पैरामीटर्स तक LLMs को लोकली सपोर्ट कर सकता है। इसमें आप एआई टूल्स को बिना किसी दिक्कत के यूज कर सकते हैं।

इस लैपटॉप का वजन 1.9 किलोग्राम है और इसकी मोटाई 17.9mm है। कंपनी ने इसमें नया थर्मल मैनेजमेंट यूज किया है जो इसे गर्म होने से बचाता है। इसमें 100W तक की परफॉर्मेंस एडवांस वर्कलोड के दौरान मिलती है। यह लैपटॉप WiFi के साथ-साथ 5G कनेक्टिविटी से भी लैस है। आप इसमें 5G सिम कार्ड यूज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - WhatsApp पर नया स्कैम, 'No' लिखते ही खाली होगा बैंक अकाउंट, कैसे बचें?