1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Huawei ने उतारा तीन बार मुड़ने वाला नया Ultimate फोल्डेबल फोन, मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Huawei ने उतारा तीन बार मुड़ने वाला नया Ultimate फोल्डेबल फोन, मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Huawei ने अपना दूसरा ट्रिपल फोल्डेबल स्मार्टफोन Mate XT 2 Ultimate लॉन्च कर दिया है। इस तीन बार मुड़ने वाले फोन में प्राइवेसी डिस्प्ले समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Huawei Mate XT 2 Ultimate- India TV Hindi
Image Source : HUAWEI हुआवे मेट XT 2 अल्टीमेट फोल्डेबल फोन

Highlights

  • Huawei ने तीन बार मुड़ने वाला नया Ultimate फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।
  • हुआवे का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन कई बड़े अपग्रेड के साथ पेश किया है।
  • Huawei Mate XT 2 Ultimate में कंपनी ने सैमसंग जैसा प्राइवेसी डिस्प्ले दिया है।

Huawei ने अपना दूसरा ट्रिपल फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह ट्रिपल फोल्डेबल फोन कई बड़े अपग्रेड्स के साथ आया है। इसमें सैमसंग जैसे प्राइवेसी डिस्प्ले मिलेगा, जिसे Lingdun प्राइवेसी स्क्रीन नाम दिया गया है। Huawei Mate XT 2 Ultimate में कंपनी ने बड़ी बैटरी के साथ तगड़े फीचर्स दिए हैं। चीनी कंपनी Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन से पहले मार्केट में अपने इस तीन बार मुड़ने वाले फोन को प्लेस किया है।

कितनी है कीमत?

हुआवे का यह ट्रिपल फोल्डेबल स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 16GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 19,999 (लगभग 2,81,000 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 21,999 (लगभग 3,09,000 रुपये) और CNY 23,999 (3,38,000 रुपये) है।

इसके अलावा कंपनी ने प्राइवेसी डिस्प्ले वाला अल्टीमेट एडिशन भी पेश किया है, जो 16GB RAM + 2TB स्टोरेज में आता है। इसकी कीमत CNY 29,999 (लगभग 4,22,000 रुपये) है। इसे ब्लैक, पर्पल और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 10 सितंबर से चीन में शुरू होगी।

  • 16GB RAM + 256GB - CNY 19,999 (लगभग 2,81,000 रुपये)
  • 16GB RAM + 512GB - CNY 21,999 (लगभग 3,09,000 रुपये)
  • 16GB RAM + 1TB - CNY 23,999 (3,38,000 रुपये)
  • 16GB RAM + 2TB - CNY 29,999 (4,22,000 रुपये)

Huawei Mate XT 2 Ultimate के फीचर्स

हुआवे का यह ट्रिपल फोल्डेबल फोन 10.2 इंच के तीन बार मुड़ने वाले OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 3K है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में 6.5 इंच का OLED LTPO डिस्प्ले मिलता है, जो फुल एचडी रेजलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने अपने पहले ट्रिपल फोल्डेबल फोन के मुकाबले नए मॉडल में मैकेनिज्म को बदला है। यह G शेप वाला फोल्डेबल डिवाइस है, जिसे अंदर की तरफ मोड़ा जा सकता है। पहले मॉडल को बाहर की तरफ मोड़ा जा सकता था।

Huawei Mate XT 2 Ultimate फीचर्स
मेन डिस्प्ले 10.2 इंच, OLED, 90Hz, 3K
कवर डिस्प्ले 6.5 इंच, OLED, 120Hz
प्रोसेसर Huawei Kirin 9050
स्टोरेज 16GB + 2TB
बैटरी 5,600mAh, 66W, 50W
कैमरा 50MP + 50MP + 50MP, 8MP + 8MP
OS Harmony OS 7

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में कंपनी ने Kirin 9050 चिपसेट दिया है, जिसके साथ 16GB रैम और 2TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में GPU और NPU को इंप्रूव किया गया है। इस फोन में 5600mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलता है। इस फोन में IP58 और IP59 रेटिंग दी गई है, जो इसे वाटर रेसिस्टेंट और डस्टप्रूफ बनाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi 7, Bluetooth 6, NFC, USB Type C जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह Harmony OS 7 पर काम करता है।

Huawei Mate XT 2 Ultimate के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन RYYB कैमरा मिलता है, जो OIS फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 50MP का RYYB पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा। साथ ही, यह फोन 40MP के RYYB अल्ट्रा वाइड और एक रेड मैपल मल्टी-स्पेशल कलर कैमरा सेंसर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP के दो कैमरे मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - 21 सितंबर को लॉन्च होगी Vivo X500 सीरीज, कंपनी ने डेट किया कंफर्म