1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 21 सितंबर को लॉन्च होगी Vivo X500 सीरीज, कंपनी ने डेट किया कंफर्म

21 सितंबर को लॉन्च होगी Vivo X500 सीरीज, कंपनी ने डेट किया कंफर्म

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 08, 2026 02:13 pm IST,  Updated : Sep 08, 2026 02:13 pm IST

Vivo X500 सीरीज की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। चीनी कंपनी की यह सीरीज इसी महीने 21 सितंबर को लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज में दमदार 200MP कैमरा मिलेगा।

Vivo X500 Series- India TV Hindi
वीवो एक्स 300 सीरीज Image Source : VIVO

Vivo ने अपनी अपकमिंग फ्लैगशिप X500 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। वीवो की यह स्मार्टफोन सीरीज इसी महीने 21 सितंबर को चीन में लॉन्च होगी। अगले साल की शुरुआत में इस सीरीज को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। वीवो की यह अपकमिंग सीरीज पिछले साल आई Vivo X300 सीरीज की अपग्रेड होगी। कंपनी ने चीन में चल रहे क्रिएटर फेस्टिवल के दौरान अपकमिंग Vivo X500 सीरीज की लॉन्च डेट रिवील की है।

21 सितंबर को होगी लॉन्च

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर कंपनी के इस अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा किया गया है। वीवो की यह स्मार्टफोन सीरीज नए ब्लूप्रिंट लाइटगार्ड 900 सेंसर के साथ लॉन्च होने वाली दुनिया की पहली सीरीज होगी। इसमें Sony LYT-910 कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, जो अल्ट्रा हाई डायनैमिक रेंज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा।

Vivo X500 सीरीज की खास बात ये होगी कि इसमें 240fps पर स्लो मोशन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 120fps पर 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। इसमें दिए गए कैमरा सेंसर लो लाइट में भी बेहतर वीडियो कैप्चर कर सकेंगे। यही नहीं, फोन में मेन कैमरे के साथ एक पेरीस्कोप टेलीस्कोप कैमरा मिलेगा, जो CIPA-7 लेवल स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करेगा।

मिलेगा 200MP कैमरा

वीवो की इस अपकमिंग सीरीज के कैमरा डिटेल पहले भी सामने आ चुकी है। इसमें 200MP का HP0 टेलीफोटो और 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन AI फोटोग्राफी असिस्टेंट फीचर के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन में AI बेस्ड एडिटिंग फीचर भी मिल सकता है। यह सीरीज MediaTek के लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकती है। इसके अलावा फोन में बड़ी बैटरी दिए जाने की भी संभावना है।

पिछले दिनों वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर कंफर्म किया है कि Vivo X500 Pro Max में 200MP का Zeiss APO Super टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में हार्डवेयर बेस्ड 4x ISZ यानी इन-सेंसर जूम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस सीरीज को भी 400mm के टेलीफोटो एक्सटेंडर के साथ लॉन्च किया जाएगा। यही नहीं, फोन में गिंबल स्टेब्लाइजेशन फीचर भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Samsung का फोन खरीदना हुआ महंगा, 6000 रुपये तक बढ़ी कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक