1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200MP कैमरा, कंपनी ने किया कंफर्म

Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200MP कैमरा, कंपनी ने किया कंफर्म

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 26, 2026 04:20 pm IST,  Updated : Aug 26, 2026 04:20 pm IST

Vivo X500 Pro Max की कैमरा डिटेल कंपनी ने कंफर्म कर दी है। वीवो का यह फ्लैगशिप फोन 200MP के टेलीफोटो कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Vivo X300 Ultra- India TV Hindi
वीवो एक्स300 अल्ट्रा Image Source : VIVO

Vivo X500 Series जल्द घरेलू मार्केट यानी चीन में लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। इस सीरीज में तीन मॉडल- Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max पेश किए जाएंगे। वीवो के टॉप एग्जीक्यूटिव ने इस सीरीज के प्रो और प्रो मैक्स मॉडल के कैमरा डिटेल को कंफर्म किया है। ये 200MP के टेलीफोटो कैमरा के साथ आएंगे। अपकमिंग फोन के टेलीफोटो कैमरा को Vivo X300 सीरीज के मुकाबले अपग्रेड किया जाएगा।

वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर कंफर्म किया है कि Vivo X500 Pro Max में 200MP का Zeiss APO Super टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में हार्डवेयर बेस्ड 4x ISZ यानी इन-सेंसर जूम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस सीरीज को भी 400mm के टेलीफोटो एक्सटेंडर के साथ लॉन्च किया जाएगा। यही नहीं, फोन में गिंबल स्टेब्लाइजेशन फीचर भी दिया जाएगा।

इस सीरीज के Vivo X500 Pro की बात करें तो यह फोन 200MP के मेन कैमरा के साथ-साथ 64MP का Zeiss APO सुपर टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसकी फोकल लेंथ 85mm तक हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो की अपकमिंग सीरीज में 120 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिल सकती है। वहीं, 60fps पर 4K HDR रिकॉर्डिंग की भी सुविधा मिल सकता है।

Vivo X300 Ultra के फीचर्स

इसकी पिछली सीरीज के फ्लैगशिप फोन Vivo X300 Ultra के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.82 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका रेजलूशन 1440 x 3168 पिक्सल है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। साथ ही, यह 16GB LPDDR5X रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इसको कूल रखने के लिए 5800 स्क्वायर मिलीमीटर का वेपर चेंबर दिया गया है। इस फोन में 200MP के दो और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा बैक में मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है।

इस फोन में 6,600mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Andorid 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 5 साल तक OS और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन- विक्ट्री ग्रीन और इक्लिप्स ब्लैक में खरीदा जा सकता है। फोन की मोटाई महज 8.2mm है और यह वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

यह भी पढ़ें - Poco F9 Ultra में मिलेगा Qualcomm का सबसे तगड़ा प्रोसेसर, लॉन्च से पहले कंपनी ने किया कंफर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक