Poco F9 Ultra की चिपसेट डिटेल कंपनी ने कंफर्म कर दी है। इसके अलावा इस सीरीज में लॉन्च होने वाले Poco F9 Pro में भी यही फ्लैगशिप चिपसेट यूज किया जाएगा। पोको की यह सीरीज Qualcomm के अब तक के सबसे तेज चिपसेट के साथ लॉन्च की जाएगी। यह स्मार्टफोन सीरीज चीन में लॉन्च हुए Redmi K100 सीरीज के रीब्रांड मॉडल होंगे।
चिपसेट डिटेल कंफर्म
Poco Global ने अपने आधिकारिक X हैंडल से कंफर्म किया कि Poco F9 Series में कंपनी Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। पोको की यह स्मार्टफोन सीरीज 1 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के दोनों मॉडल Poco F9 Ultra और Poco F9 Pro के अन्य फीचर्स की जानकारी भी ऑनलाइन सामने आई हैं।
पोको के ये दोनों ही फोन लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च किए जाएंगे। Poco F9 Pro में 6.59 इंच का QHD+ OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। वहीं, Poco F9 Ultra में 6.85 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजलूशन 2608 x 1200 पिक्सल होगा। इस फोन का डिस्प्ले भी 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। ये दोनों फोन 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आएंगे।
मिलेगा ट्रिपल कैमरा सेटअप
Poco F9 Pro के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया जाएगा। वहीं, इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 50MP का तीसरा 3x अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा, जो OIS को सपोर्ट करेगा। वहीं, Poco F9 Ultra के बैक में भी तीन कैमरे दिए जा सकते हैं। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का 5x टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।

पोको की इस सीरीज में 8050mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है। Poco F9 Pro में 6330mAh बैटरी मिल सकती है। वहीं, Poco F9 Ultra में 8050mAh की बैटरी मिल सकती है। ये दोनों फोन 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। इस सीरीज के अल्ट्रा मॉडल को डार्क चेरी कलर में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बैक में ग्लास-फाइबर फिनिश मिल सकती है। वहीं, Poco F9 Pro को Aurora Green कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Realme ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला फोन, 12GB रैम के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स