1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Poco F9 Ultra की आ गई लॉन्च डेट, मिलेगी 8050mAh की तगड़ी बैटरी

Poco F9 Ultra की आ गई लॉन्च डेट, मिलेगी 8050mAh की तगड़ी बैटरी

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 24, 2026 06:44 pm IST,  Updated : Aug 24, 2026 06:44 pm IST

Poco F9 Ultra की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। इसके साथ कंपनी Poco F9 Pro भी लॉन्च करने वाली है। ये दोनों फोन Redmi K100 Pro सीरीज के रीब्रांडेड वेरिएंट के तौर पर ग्लोबली लॉन्च किए जाएंगे।

Poco F9 Ultra- India TV Hindi
पोको एफ9 अल्ट्रा Image Source : POCO GLOBAL/X

Poco ने आधिकारिक तौर पर अपनी अगली F9 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। चीनी ब्रांड की यह अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज 1 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज में कंपनी अपने प्रीमियम Poco F9 Ultra के अलावा Poco F9 Pro भी पेश करने वाली है। यह सीरीज 8050mAh की तगड़ी बैटरी के साथ पेश की जा सकती है। वहीं, कंपनी Poco X8 Pro सीरीज भी जल्द ग्लोबली पेश करेगी।

Poco Global ने आधिकारिक X हैंडल से फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की है। पोको की इस नई सीरीज का लॉन्च इवेंट 1 सितंबर को रात 8 बजे GMT+8 बजे आयोजित किया जाएगा। इस सीरीज में Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra लॉन्च किए जाएंगे। ये पिछले दिनों चीन में लॉन्च हुए Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max के रीब्रांडेड वर्जन होंगे। इन दोनों फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 फ्लैगशिप चिपसेट दिया जाएगा।

Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra के फीचर्स (संभावित)

चीनी कंपनी के ये दोनों फोन एक जैसे डिजाइन के साथ पेश किए जाएंगे। इस सीरीज के Poco F9 Pro में 6.59 इंच का QHD+ OLED डिस्प्ले पैनल मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 185Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट करेगा। वहीं, Poco F9 Ultra में 6.85 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजलूशन 2608 x 1200 पिक्सल हो सकता है।

पोको के ये दोनों फ्लैगशिप फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। इनमें 16GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। इस सीरीज के प्रो मॉडल में 6,330mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, इसका अल्ट्रा मॉडल 8,050mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। दोनों ही फोन 100W के वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट कर सकते हैं।

कैमरे की बात करें तो प्रो मॉडल में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का 3x जूम वाला टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं, अल्ट्रा मॉजल में 50MP का 5x जूम वाला टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इन दोनों फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। ये दोनों ही फोन IP69 रेटेड होंगे, जिसकी वजह से पानी में डूबने पर ये खराब नहीं होंगे।

कितनी होगी कीमत?

Poco F9 Pro को 12GB RAM + 256GB स्टोरेज में पेश किया जा सकता है। इस फोन की कीमत 799 यूरो यानी लगभग 80,000 रुपये हो सकती है। वहीं, Poco F9 Ultra को 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत 999 यूरो यानी लगभग 1,05,000 रुपये हो सकती है।

यह भी पढ़ें - सितंबर से भारत में महंगे हो जाएंगे iPhone? 10,000 रुपये तक बढ़ सकती है कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक