1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. Poco X8 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म, सामने आए खास फीचर्स

Poco X8 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म, सामने आए खास फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 14, 2026 06:37 am IST,  Updated : Aug 14, 2026 06:38 am IST

Poco जल्द अपनी नई X8 Pro सीरीज को ग्लोबली लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज में दो फोन Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max लॉन्च किए जा सकते हैं, जिनमें 9000mAh तक की बैटरी मिल सकती है।

Poco X8 Pro Series- India TV Hindi
पोको एक्स8 प्रो सीरीज Image Source : POCO GLOBAL

Poco X8 Pro सीरीज जल्द ग्लोबली लॉन्च हो सकती है। कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। इस सीरीज को मिड प्राइस सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। पोको ग्लोबल ने आधिकारिक तौर पर इस सीरीज के जल्द लॉन्च किए जाने की बात की है। साथ ही, कंपनी ने अपनी हर सीरीज के प्राइस सेगमेंट को लेकर भी जानकारी दी है। कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में Poco M8 Power फोन लॉन्च किया है, जो Redmi Note 17 का रीब्रांड वर्जन है।

Poco X8 Pro सीरीज

पोको की यह सीरीज बड़ी बैटरी और पावरफुल फीचर्स के साथ आ सकती है। इस सीरीज में कंपनी दो फोन Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max लॉन्च कर सकती है। इस फोन को यूरोप समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में जल्द लॉन्च किए जाने की संभावना है। इन्हें चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max के तौर पर पेश किया जा सकता है।

क्या होंगे फीचर्स?

Poco X8 Pro सीरीज के फीचर्स की बात करें तो यह सीरीज 6.83 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। इस सीरीज के दोनों फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके प्रो मॉडल में 7000mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं, इसका प्रो मैक्स वर्जन 9000mAh बैटरी के साथ आ सकता है।

कैमरे की बात करें तो इस सीरीज के फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का कैमरा मिलेगा। यह सीरीज Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकती है। इस सीरीज में आने वाले फोन डुअल 5G, WiFi, Bluetooth, NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं।

कितनी होगी कीमत?

पोको ने कंफर्म किया है कि X सीरीज के फोन मिड प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने अपने आधिकारिक हैंडल से बताया है कि उसकी F सीरीज वाले फोन Front Row यानी टॉप एंड में आते हैं। वहीं, X सीरीज वाला मिडिल रो यानी मिड सेगमेंट में आते हैं, जबकि M सीरीज को बैक रो यानी बेसिक यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया जाता है। इसे बजट फ्रेंडली सीरीज के तौर पर कंपनी लॉन्च करती है। Poco X8 Pro सीरीज को 35,000 रुपये से 40,000 रुपये की प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - 20000 रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 9020mAh बैटरी वाला फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक