1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Infinix ने लॉन्च किया 64MP कैमरा वाला तगड़ा गेमिंग फोन, पहली सेल में 1500 रुपये का प्राइस कट

Infinix ने लॉन्च किया 64MP कैमरा वाला तगड़ा गेमिंग फोन, पहली सेल में 1500 रुपये का प्राइस कट

Infinix GT 30 5G भारत में लॉन्च हो गया है। यह अपने सेगमेंट का पहला फोन है, जो इनबिल्ट गेमिंग ट्रिगर के साथ आता है। फोन में 64MP कैमरा समेत कई दमदार फीचर्स मिलते हैं।

Intel GT 30 5G+- India TV Hindi
Image Source : INTEL इंटेल जीटी 30 5जी प्लस

Infinix ने भारत में एक और सस्ता गेमिंग फोन लॉन्च कर दिया है। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन GT 30 5G+ के नाम से आता है। इसमें 8GB रैम, 256GB रैम जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। इस गेमिंग फोन की खास बात यह है कि इसमें इनबिल्ट गेमिंग ट्रिगर्स दिए गए हैं, जिसके जरिए गेमर्स को गेम खेलने में मदद मिलेगी और वो गेम को आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे।

Infinix GT 30 5G+ की कीमत

Infinix GT 30 5G+ को तीन कलर ऑप्शन- पल्स ग्रीन, साइबर ब्लू और ब्लेड व्हाइट में लॉन्च किया गया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 19,499 रुपये है और यह दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB/256GB में आता है। फोन की पहली सेल 14 अगस्त को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी। सेल वाले दिन इनफिनिक्स का यह गेमिंग फोन 17,999 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने फोन की कीमत में 1,500 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट ऑफर किया है।

Infinix GT 30 5G+ के फीचर्स

Infinix GT 30 5G+ स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, 1.5K AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400
स्टोरेज 8GB + 128GB/256GB
बैटरी 5500mAh, 45W USB Type C
कैमरा 64MP + 8MP, 13MP
OS Android 15, HiOS

इनफिनिक्स का यह गेमिंग फोन 6.78 इंच के FHD+ रेजलूशन वाले 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस बजट फोन का डिस्प्ले 144Hz हाई रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

Infinix GT 30 5G+ में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है।

इस फोन में 5,500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन में रिवर्स और बाईपास चार्जिंग का भी ऑप्शन मिलेगा। गेमिंग के लिए इसमें 6 लेयर वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम मिलता है।

Image Source : intelइंटेल जीटी 30 5जी प्लस

इनफिनिक्स का यह फोन Android 15 पर बेस्ड HiOS पर काम करता है। इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 64MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें -

OpenAI ने लॉन्च किया सबसे एडवांस एआई मॉडल, यह टूल कई लोगों को बना सकता है बेरोजगार