OpenAI ने अपना अब तक का सबसे ए़डवांस एआई मॉडल GPT-5 लॉन्च कर दिया है। यह चैटजीपीटी के पिछले मॉडल GPT-4o का एडवांस वर्जन है। कंपनी का दावा है कि इस टूल में कोडिंग, मेडिकल रिसर्च और राइटिंग को और ज्यादा एडवांस बनाया गया है। यह गणित के जटिल सवालों के उत्तर देने में भी सक्षम होगा। साथ ही, यह विजुअल पर्सेपशन समेत कई काम कर सकता है। ऐसे में यह टूल आने वाले समय में और भी कई सेक्टर के नौकरियों के लिए खतरा पैदा कर सकता है। इसकी वजह से हजारों लोगों की नौकरियां खतरे में आ सकती हैं।
GPT-5 में क्या है खास?
OpenAI ने अपने ब्लॉग पोस्ट में इस एडवांस एआई टूल के बारे में बताया कि इसे फिलहाल सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। इसका मतलब है कि यह फ्री और पेड सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इसे GPT Plus, Pro और Team सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ फ्री यूजर्स अभी से इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, एंटरप्राइज और एजुकेशन यूजर्स को इसका एक्सेस अगले सप्ताह से मिलेगा।
पेड यूजर्स को इस टूल में Codex CLI का भी एक्सेस मिलेगा, जो कई एडवांस ऑपरेशन करने में सक्षम होगा। इसके अलावा पेड यूजर्स को इसमें GPT-5 Thinking का भी एक्सेस मिलेगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह नया मॉडल GPT-4o, GPT o3, o4 Mini, GPT 4.1 और GPT 4.5 को रिप्लेस करेगा। हालांकि, यूजर्स पुराने जीपीटी मॉडल्स को मॉडल पिकर टूल से सेलेक्ट करके यूज कर सकेंगे। इसमें रीजनिंग से लेकर क्विक रिस्पॉन्स जेनरेट करने की क्षमता भी है।
GPT-5 में चार ऑप्शन मिलेंगे जिनमें Cynic, Robot, Listener और Nerd शामिल हैं। ये यूजर्स के कम्युनिकेशन स्टाइल को मैच कर सकते हैं, जिसकी वजह से कन्वर्सेशन और भी बेहतर होगी। OpenAI का दावा है कि इस एआई टूल को 5 हजार घंटों से भी ज्यादा समय तक टेस्ट किया गया। इंटरनल कर्मचारियों की टेस्टिंग फीडबैक के आधार पर इसमें मजबूत सेफ्टी टूल्स जोड़े गए हैं।
कितने का है प्लान?
पेड यूजर्स को GPT-5 का एक्सेस प्रो प्लान में मिलेगा, जिसके लिए यूजर्स को 200 डॉलर यानी लगभग 17,500 रुपये महीने खर्च करने होंगे। इसके बाद वो इस एडवांस टूल का अनलिमिटेड एक्सेस कर पाएंगे। कंपनी ने इस एडवांस एआई टूल के बारे में बताया कि इसमें यूनिफाइड LLM दिया गया है, जो कोडिंग, हेल्थ, मैथ और विजुअल पर्सेप्शन से लेकर राइटिंग को इंप्रूव करने का काम करेगा।
GPT-5 की बेंचमार्किंग की बात करें तो इस टूल को SWE पर 74.9 प्रतिशत का स्कोर मिला है, जो GPT-4.1 के मुकाबले काफी ज्यादा है। इस टूल को यहां महज 54.6 प्रतिशत का ही स्कोर मिला था।
कई सेक्टर की नौकरियां होंगी खत्म?
OpenAI का यह टूल एडवांस कोडिंग करने में भी सक्षम है, जिसकी वजह से सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स और कोडर्स की जॉब पर खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा सर्विसेज और राइटिंग बिजनेस में भी यह टूल कई नौकरियां खत्म कर सकता है।
यह भी पढ़ें -
चिप बनाने वाली कंपनी Intel CEO को ट्रंप की धमकी, कहा- तुरंत करें रिजाइन, जानें पूरा मामला