1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Infinix ने लॉन्च किया दमदार गेमिंग फोन, मिलेगी 6500mAh की बैटरी

Infinix ने लॉन्च किया दमदार गेमिंग फोन, मिलेगी 6500mAh की बैटरी

Infinix GT 50 Pro गेमिंग फोन भारत में लॉन्च हो गया है। इन्फिनिक्स का यह दमदार गेमिंग फोन 6,500mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।

Infinix GT 50 Pro- India TV Hindi
Image Source : INFINIX इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो

Infinix ने GT सीरीज में एक और दमदार गेमिंग फोन लॉन्च कर दिया है। इन्फिनिक्स का यह दमदार गेमिंग फोन 6500mAh की बैटरी और AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। कंपनी ने इस गेमिंग स्मार्टफोन में हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है, जो फोन को मल्टीटास्किंग या गेमिंग के दौरान ठंडा रखेगा।

कितनी है कीमत?

Infinix का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 12GB RAM + 256GB में आता है। इसकी कीमत 69,999 रुपये है। इसे दो कलर ऑप्शन - Black Abyss और Red Blaze में खरीदा जा सकता है। इस गेमिंग फोन को कंपनी फ्लिपकार्ट के जरिए सेल के लिए उपलब्ध कराएगी।

इस फोन की खरीद पर कंपनी 24,999 रुपये की वैल्यू वाला गेमिंग किट फ्री में ऑफर कर रही है। इस किट में GT NX Station, GT NX Controller, GT Cooling Fan cum Charger, और एक GT 50 Pro MagSafe Cover Free Controller-5 मिलेगा। इस स्मार्टफोन की खरीद पर कंपनी 5,000 रुपये का बैंक ऑफर दिया जा रहा है।

Infinix GT 50 Pro के फीचर्स

Infinix का यह फोन 6.78 इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक की है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है। यह फोन MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट दिया गया है।

Infinix GT 50 Pro 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8400 Ultra
स्टोरेज 12GB + 256GB
बैटरी 6500mAh, 45W, 30W
कैमरा 50MP + 8MP, 13MP
OS Android 17

इस फोन में कंपनी ने 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग आर्किटेक्चर दिया गया है। इस फोन के साथ कंपनी ने गेमिंग एक्शन के लिए ओपन कट प्रेशर सेंस GT ट्रिगर्स दिया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, WiFi 6, Bluetooth 5.4, NFC जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 6,500mAh की दमदार बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - Instagram में भी जल्द अपलोड कर सकेंगे YouTube की तरह लंबी वीडियो, Meta ने शुरू की टेस्टिंग