1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G की सेल आज, सस्ते में घर लाएं 6000mAh बैटरी वाला फोन

Infinix Hot 70 Pro 5G की सेल आज, सस्ते में घर लाएं 6000mAh बैटरी वाला फोन

Infinix के हाल में लॉन्च हुए मिड बजट फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। 6000mAh बैटरी वाले इस फोन की खरीद पर पहली सेल में हजारों रुपये बचाए जा सकते हैं।

infinix hot 70 pro- India TV Hindi
Image Source : INFINIX इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो

Highlights

  • Infinix Hot 70 Pro 5G में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।
  • पहली सेल में फोन की खरीद पर 2,000 रुपये की बचत की जा सकती है।
  • फोन के बैक में एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले दिया गया है।

Infinix के हाल में लॉन्च हुए 6000mAh बैटरी वाले फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इन्फिनिक्स के इस स्मार्टफोन की सेल आज यानी 7 सितंबर को शुरू हो गई है। इस फोन को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया है। इससे पहले कंपनी जून में Infinix Smart 20 को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 12,499 रुपये से शुरू होती है।

Infinix Hot 70 Pro पर ऑफर

इन्फिनिक्स का यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 27,999 रुपये है। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलता है। फोन की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होगी। यही नहीं, इस फोन की खरीद पर 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। कंपनी इसके अलावा 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI भी ऑफर कर रही है।

  • 6GB RAM + 128GB - 24,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB - 27,999 रुपये

Infinix Hot 70 Pro के फीचर्स

इन्फिनिक्स का यह फोन 6.76 इंच के FHD+ पंच-होल डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 910 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HiOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 5 साल तक सिक्योरिटी और 3 मेजर OS अपग्रेड ऑफर कर रही है।

Infinix Hot 70 Pro 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.76 इंच, FHD+, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7100
स्टोरेज 8GB RAM, 128GB
कैमरा 50MP, 8MP
बैटरी 6000mAh, 45W
OS Android 16

Infinix Hot 70 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिलता है। फोन के साथ 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के  जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन AI कैमरा दिया गया है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है।

यह फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन के बैक में एक्टिव मैट्रिक डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें आप नोटिफिकेशन आदि देख सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें WiFi, Bluetooth, डुअल 5G सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Motorola Edge 70 Neo भारत में जल्द होगा लॉन्च, बजट प्राइस में मिलेगा 200MP कैमरा