Motorola Edge 70 सीरीज में एक और मिड बजट स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने भारत में इस फोन की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। जर्मनी के बर्लिन में चल रहे IFA 2026 में लेनोवो की कंपनी ने अपने इस फोन को टीज किया है और दावा किया है कि कुछ महीनों में यह फोन ग्लोबली पेश किया जाएगा।
जल्द भारत में होगा लॉन्च
मोटोरोला एज 70 सीरीज के इस फोन के कुछ लीक पहले भी सामने आ चुके हैं। Motorola Edge 70 Neo को भारत में कुछ महीनों में पेश किया जाएगा। IFA 2026 में कंपनी ने दावा किया है कि फिलहाल उनका फोकस Motorola Edge 70 Plus और Motorola Watch Ultra जैसे प्रोडक्ट पर है। आने वाले कुछ महीनों में यह फोन भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, मोटोरोला की तरफ से इस फोन की लॉन्च डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। साथ ही, फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
पहले भी लीक हो चुके हैं फीचर्स
पिछले दिनों Motorola Edge 70 Neo को भारत में Android 17 टेस्टिंग प्रोग्राम के तहत कंपनी ने लिस्ट किया था। साथ ही, फोन के रेंडर भी ऑनलाइन लीक हुए हैं। यह फोन भारत में फ्लैट डिस्प्ले पैनल और पतले बेजल वाली स्क्रीन के साथ आ सकता है। वहीं, फोन के बैक में 200MP का कैमरा मिल सकता है। यह फोन चार कलर ऑप्शन- डार्क ग्रीन, लाइट ब्लू, ओलिव ग्रीन और पेल पिंक में लॉन्च किया जा सकता है।
Motorola Edge 70 सीरीज में कंपनी भारतीय बाजार में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Edge 70 Fusion, Edge 70 Fusion+, Edge 70 Pro, Edge 70 Pro+ और Edge 70 Max लॉन्च कर चुकी है। यह इस सीरीज का 7वां मॉडल होगा, जिसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कंपनी ने Motorola Edge 60 Neo को भी पिछले साल आयोजित IFA 2025 में पेश किया था।
Motorola Edge 60 Neo के फीचर्स
मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 6.3 इंच के 1.5K pOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400 मिड बजट चिपसेट यूज किया है। फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। फोन के बैक में 50MP का मेन OIS और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। बैक में 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का कैमरा मिलता है। यह फोन 5200mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें - Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की जंबो बैटरी