A
Hindi News टेक न्यूज़ Instagram Down: सुबह-सुबह यहां इंस्टाग्राम यूजर्स को हुई दिक्कत, लॉगइन और फीड लोड करने में झेली परेशानी

Instagram Down: सुबह-सुबह यहां इंस्टाग्राम यूजर्स को हुई दिक्कत, लॉगइन और फीड लोड करने में झेली परेशानी

इंस्टाग्राम यूजर्स को यहां परेशानियों का सामना करना पड़ा और वो अपने अकाउंट्स में लॉगइन नहीं कर पा रहे थे या फीड लोड नहीं कर पा रहे थे जिसके बाद कंफ्यूजन फैल गया।

Instagram- India TV Hindi Image Source : FREEPIK इंस्टाग्राम

Instagram Down And Rebound: मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के यूजर्स को परेशानी झेलनी पड़ी और यहां हजारों यूजर्स ने इंस्टाग्राम डाउन होने की शिकायतें कीं। बुधवार सुबह वेब ब्राउजर के जरिए इंस्टाग्राम में लॉगइन करने वाले अमेरिका के यूजर्स को कुछ देर के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा और वो अपने अकाउंट्स में लॉगइन नहीं कर पा रहे थे या फीड लोड नहीं कर पा रहे थे। यह समस्या मोबाइल ऐप की तुलना में इंस्टाग्राम की वेबसाइट पर ज्यादा असर डाल रही थी जिससे यूजर्स में कंफ्यूजन और निराशा फैल गई।

डाउनडिटेक्टेर डॉटकॉम पर रिपोर्ट हुई दिक्कतें

आउटेज ट्रेकिंग की रिपोर्ट करने वाली डाउनडिटेक्टेर डॉटकॉम के मुताबिक सुबह  8.30  बजे ET (पूर्व समयानुसार) करीब 10,000 यूजर्स को इंस्टाग्राम यूज करने में सबसे ज्यादा दिक्कतें हुईं और इसके बारे में इस मंच पर रिपोर्ट किया गया। इंस्टाग्राम, मेटा का सबसे ज्यादा पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है और खासकर यंगस्टर्स और Zen Z के बीच खासा लोकप्रिय है, इस पर खासतौर से फोटो, वीडियो, रील, स्टोरी शेयर की जाती हैं और इसके लिए ये दुनियाभर में करोड़ों लोगों की पसंद है।

हालांकि मेटा ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और खबरों के मुताबिक यूजर्स ने इसको लेकर सबसे ज्यादा 8.30 बजे के आसपास रिपोर्ट किया था और इसी समय पर 10,108 यूजर्स इंस्टाग्राम में लॉग इन या फीड लोड नहीं कर पा रहे थे। डाउनडिटेक्टेर डॉटकॉम के मुताबिक ये परेशानी यूजर्स को ऐप पर नहीं हुई और उन लोगों को हुई जो इसे वेबसाइट के जरिए लॉगइन कर रहे थे। 

एक-डेढ़ घंटे बाद ठीक हुई इंस्टाग्राम की दिक्कत

इंस्टाग्राम की ये दिक्कत हालांकि एक-डेढ़ घंटे बाद ठीक हो चुकी थी और 10 बजे के करीब डाउनडिटेक्टेर डॉटकॉम के मुताबिक इसकी वेबसाइट पर यूजर्स कोई परेशानी रिपोर्ट नहीं कर रहे थे। 

मंगलवार को चैटजीपीटी भी हुआ था अमेरिका में डाउन

मंगलवार देर रात चैटजीपीटी भी अमेरिका में डाउन था और इसको लेकर भी सैकड़ों यूजर्स ने शिकायत की थी। बड़ी बात ये है कि चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने भी इसका संज्ञान लिया था और इसके डाउन होने की बात मानी थी। हालांकि चंद घंटों मे चैटजीपीटी की समस्या को ठीक कर लिया था और ये दिक्कत केवल अमेरिकी यूजर्स को ही थी, अन्य देशों से ऐसी रिपोर्ट नहीं आई थीं।

ये भी पढ़ें

सैमसंग गैलेक्सी F70e के लॉन्च में बस 4 दिन बाकी, इस कीमत में कर सकता है भारत में एंट्री