1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सैमसंग गैलेक्सी F70e के लॉन्च में बस 4 दिन बाकी, इस कीमत में कर सकता है भारत में एंट्री

सैमसंग गैलेक्सी F70e के लॉन्च में बस 4 दिन बाकी, इस कीमत में कर सकता है भारत में एंट्री

 Published : Feb 05, 2026 09:30 am IST,  Updated : Feb 05, 2026 09:30 am IST

सैमसंग गैलेक्सी F70e 5G का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अब ज्यादा दिनों की दूरी नहीं है और ये जल्द खरीदारी के लिए आपको मिलने वाला है।

Samsung Galaxy F70e 5G- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एफ70ई 5जी Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy F70e 5G: सैमसंग इंडिया भारत में गैलेक्सी F70e 5G को लॉन्च करने वाली है और इसकी लॉन्च डेट 9 फरवरी घोषित कर चुकी है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसे कंफर्म कर दिया है कि ये फोन भारत में 9 फरवरी को लॉन्च होगा। यह फोन Galaxy F70 सीरीज का पहला फोन होगा। ये लो बजट का फोन होने वाला है और इसे खास तौर पर युवाओं और GenZ को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले गैलेक्सी F70e की ईमेज और स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दिए थे जिस इस फोन के बारे में काफी जानकारी पता चली हैं।

कितनी हो सकती है कीमत

यह लो बजट स्मार्टफोन होने वाला है जिसकी कीमत 15,000 रुपये से 18,000 रुपये के बीच हो सकती है। गैलेक्सी F07e अगले हफ्ते बिक्री के लिए अवेलेबल हो सकता है, ऐसी उम्मीद है।

दो कलर ऑप्शन्स में आएगा

गैलेक्सी F70e दो कलर ऑप्शन- लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू में पेश होगा। इसमें सामने की तरफ 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी जिसमें पतले बेजल्स मिल रहे हैं। 

कैमरा सेंट्रिक फोन होगा

इसे कैमरा सेंट्रिक बजट फोन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। यह फोन AI फीचर्स से लैस होगा। कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी F70e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। सैमसंग के इस अपकमिंग हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी होगा। 

फोन के और स्पेसिफिकेशन्स

नया गैलेक्सी स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी के साथ आएगा और इस बैटरी के बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह पूरे दिन और रात चलेगी। इस फोन में टाइप-C चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। 

डिजाइन में क्या होगा खास

सैमसंग के इस फोन में लैदर फिनिश के साथ प्रीमियम लुक का मजा इसके यूजर्स को मिलने वाला है बैक पैनल लैदर फिनिश के साथ प्रीमियम और सॉफ्ट फील देने का दावा करता है।

डिस्प्ले

गैलेक्सी F70e में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 800 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा।

चिपसेट-स्टोरेज को लेकर क्या है अपडेट

खबरों के मुताबिक यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से ऑपरेट होगा जिसमें 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज होगी। हालांकि फोन के चिपसेट और स्टोरेज व कीमत को लेकर अभी जानकारी कंपनी ने रिवील नहीं की है। हालांकि ये लगभग साफ है कि 15 हजार से 18 हजार रुपये के बीच इस फोन की कीमत हो सकती है।

ये भी पढ़ें

गूगल ने किया हैरान, नए Pixel 10a फोन की प्री-ऑर्डर डेट रखी सामने, डिजाइन की भी दिखाई झलक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक