Google Pixel 10a Pre-Oreder date: गूगल ने अपने नए फोन का इंतजार कर रहे लोगों को खुश होने का मौका दे दिया है और इसने घोषणा की कि 18 फरवरी को अपने नए एआई-पावर्ड Google Pixel 10a के प्री-ऑर्डर शुरू करेगा। यह घोषणा एक यूट्यूब वीडियो और एक्स हैंडल के जरिए की गई जिससे कई लोग हैरान रह गए क्योंकि ये उम्मीद से पहले हो रहा है। गूगल कम कीमत वाले फोन में एडवांस्ड एआई लाने और लोकप्रिय ए-सीरीज स्मार्टफोन की शुरुआत करने के लिए इस स्मार्टफोन को लेकर आ रहा है।
गूगल ने छोटे टीजर से दिखाई फोन की झलक
गूगल ने छोटे टीजर से जो झलक दिखाई है इससे Google Pixel 10a और इसके डिजाइन के बारे में पता चलता है जो काफी हद तक अपने पिछले मॉडल जैसा ही दिखता है। हालांकि मुख्य बदलाव पीछे की तरफ एक फ्लैट डुअल-कैमरा सेटअप है जो डिवाइस के साथ पूरी तरह से फ्लैट है। पिछले साल के मॉडल में पिल-आकार के कैमरा कटआउट के चारों ओर उभरा हुए एज थे। गूगल ने अभी तक पिक्सल 10a के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स के बारे में चुप्पी साध रखी है।
हालांकि गूगल की तरफ से अपकमिंग फोन के फीचर्स के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन गूगल का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुई गूगल पिक्सल 10 सीरीज का सबसे अफोर्डेबल मॉडल होगा ये बात पहले साफ हो चुकी थी।
कितनी हो सकती है कीमत
हालांकि एक फ्रेंच पब्लिकेशन ने गूगल पिक्सल 10ए की कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी शेयर करते हुए दो हफ्ते पहले रिपोर्ट दी थी कि गूगल का यह अपकमिंग फोन 128GB और 256GB स्टोरेज में आएगा और इसे बेरी फॉग, लेवेंडर और ऑब्शिडियन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। Google Pixel 10a की यूरोप में शुरुआती कीमत EUR 549 यानी लगभग 58,000 रुपये हो सकती है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट EUR 649 यानी लगभग 69,000 रुपये का हो सकता है।
Google Pixel 10a के संभावित फीचर्स
Google Pixel 10a फोन 6.3 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक की हो सकती है। इसके अलावा फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट कर सकता है। गूगल का यह फोन 48MP के मेन और 13MP के अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ आ सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 13MP के फ्रंट कैमरे के साथ आ सकता है।
गूगल पिक्सल 10 की तरह ही यह फोन Tenso G4 चिपसेट के साथ आ सकता है। फोन में 5100mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 35W फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 8GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह गूगल के Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च हो सकता है।
ये भी पढ़ें
अब एआई देने लगा इंसानों को नौकरी, लॉन्च हुई ऐसी वेबसाइट जहां AI एजेंट्स कर रहे हायरिंग