1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 17e की कीमत में लॉन्च हुआ iPad Air (2026), M4 चिप समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

iPhone 17e की कीमत में लॉन्च हुआ iPad Air (2026), M4 चिप समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

iPad Air (2026) भारत में लॉन्च हो गया है। यह सस्ता आईपैड M4 चिप के साथ आता है और इसकी कीमत iPhone 17e जितनी है। इस नए टैबलेट को दो स्क्रीन साइज- 11 इंच और 13 इंच में लॉन्च किया गया है।

iPad Air 2026- India TV Hindi
Image Source : APPLE STORE आईपैड एयर 2026

Apple ने iPhone 17e के साथ-साथ अपना लेटेस्ट टैबलेट iPad Air (2026) भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। यह सस्ता आईपैड दो स्क्रीन साइज- 11 इंच और 13 इंच में आता है। इसे चार कलर ऑप्शन- ब्लू, पर्पल, स्टारलाइट और स्पेस ग्रे में उतारा गया है। एप्पल का यह आईपैड 128GB से लेकर 1TB तक स्टोरज में आता है।

iPad Air (2026) की कीमत

एप्पल का यह आईपैड एयर भारत में 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। iPhone 17e की भी भारत में शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है। iPhone Air को WiFi Only और WiFi + 5G ऑप्शन के साथ भी पेश किया है। इसके लिए यूजर्स को हर वेरिएंट में 15,000 रुपये एक्स्ट्रा देना होगा। इसकी शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है।

iPad Air के 13 इंच वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत 84,900 रुपये है। इसके WiFi + 5G कनेक्टिविटी वाले मॉडल के लिए यूजर्स को 10,000 रुपये एक्स्ट्रा देना होगा। इसकी शुरुआती कीमत 94,900 रुपये है। यह भी 128GB से लेकर 1TB स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। iPad Air (2026) की खरीद पर यूजर्स को 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।

iPad Air (2026) 11 इंच की कीमत

iPad Air (2026) 11 इंच WiFi Only WiFi + 5G
128GB 64,900 रुपये 79,900 रुपये
256GB 74,900 रुपये 89,900 रुपये
512GB 94,900 रुपये 1,09,900 रुपये
1TB 1,14,900 रुपये 1,29,900 रुपये

iPad Air (2026) 13 इंच की कीमत

iPad Air (2026) 13 इंच WiFi Only WiFi + 5G
128GB 84,900 रुपये 94,900 रुपये
256GB 94,900 रुपये 1,04,900 रुपये
512GB 1,14,900 रुपये 1,24,900 रुपये
1TB 1,34,900 रुपये 1,44,900 रुपये

iPad Air (2026) के फीचर्स

iPad Air 2026 के दोनों मॉडल्स लिक्विड रेटिना IPS डिस्प्ले के साथ आते हैं। इसके 11 इंच वाले मॉडल का रेजलूशन 2360 x 1640 पिक्सल है और यह 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वहीं, 13 इंच वाले मॉडल का रेजलूशन 2732 x 2048 पिक्सल है और यह 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। ये दोनों ही मॉडल एप्पल पेंसिल को सपोर्ट करते हैं। इसके प्रोटेक्शन के लिए फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट ओलियफोबिक कोटिंग मिलती है।

iPhone Air (2026) के दोनों मॉडल M4 चिप के साथ आते हैं। इनमें 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। ये एप्पल इंटेलिजेंस और 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। इन दोनों मॉडल के बैक में 12MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए भी इनमें 12MP का कैमरा मिलेगा। ये Apple N1 वायरलेस चिप, Bluetooth 6 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स को सपोर्ट करते हैं। यह आईपैड eSIM सपोर्ट के साथ आते हैं। इनमें फिजिकल सिम कार्ड का सपोर्ट नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें - iPhone 17e भारत में हुआ लॉन्च, मिलते हैं iPhone 17 वाले ये खास फीचर्स