Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 17e भारत में हुआ लॉन्च, मिलते हैं iPhone 17 वाले ये खास फीचर्स

iPhone 17e भारत में हुआ लॉन्च, मिलते हैं iPhone 17 वाले ये खास फीचर्स

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Mar 03, 2026 06:28 am IST, Updated : Mar 03, 2026 06:46 am IST

iPhone 17e का इंतजार खत्म हो गया है। एप्पल का यह सस्ता आईफोन भारत में लॉन्च हो गया है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 256GB और 512GB में लॉन्च किया गया है।

iPhone 17e- India TV Hindi
Image Source : APPLE STORE आईफोन 17e

Apple ने अपने सस्ते फोन iPhone 17e को भारत में लॉन्च कर दिया है। एप्पल ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपने नए iPhone को पेश किया है, जो पिछले साल आए iPhone 16e का अपग्रेड है। इस फोन के कई फीचर्स iPhone 17 की तरह हैं। एप्पल ने फोन के डिजाइन में बदलाव नहीं किया है। इसका लुक iPhone 16e की तरह ही रखा गया है। फोन में MagSafe चार्जिंग समेत कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे।

iPhone 17e की कीमत

iPhone 17e को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 256GB और 512GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 84,900 रुपये है। इसे तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, सॉफ्ट पिंक और व्हाइट में खरीदा जा सकता है। इस नए आईफोन का प्री-ऑर्डर भारत में शुरू हो गया है। इसकी सेल 11 मार्च को एप्पल के आधिकारिक ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर आयोजित की जाएगी। कंपनी iPhone 17e की खरीद पर 5,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI और Trade-In ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं।

  • 256GB - 64,900 रुपये
  • 512GB- 84,900 रुपये

iPhone 17e के फीचर्स

एप्पल का यह आईफोन डुअल सिम कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। इसमें एक 5G फिजिकल सिम कार्ड और एक eSIM लगाया जा सकता है। यह एप्पल के लेटेस्ट iOS 26 पर काम करता है। फोन में नॉच डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो iPhone 14 में दिया गया है। इसमें 6.1 का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक की है। इसके डिस्पले में iPhone 17 की तरह ही सिरैमिक शील्ड 2 का प्रोटेक्शन मिलता है।

iPhone 17e
Image Source : APPLE STOREआईफोन 17e

यह आईफोन लेटेस्ट A19 Bionic चिपसेट पर काम करता है। इसमें 512GB तक स्टोरेज दिय गया है। यह आईफोन 8GB रैम के साथ आता है और IP68 रेटेड है, यानी यह पानी और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा। इस एप्पल में कंपनी ने एक्शन बटन दिया है और यह एप्पल इंटेलिजेंस को सपोर्ट करता है।

iPhone 17e  फीचर्स
डिस्प्ले 6.1 सुपर रेटिना OLED
प्रोसेसर A19 Bionic
स्टोरेज 256GB, 512GB
कैमरा 48MP, 12MP

iPhone 17e के बैक में सिंगल कैमरा मिलता है। इसमें 48MP का OIS सपोर्ट वाला कैमरा दिया गया है, जो 24MP और 48MP की तस्वीरें क्लिक कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का ट्रू डेप्थ सेंसर मिलेगा। कंपनी ने फोन में MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, WiFi, NFC और NavIC जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - प्राइवेट फोटो या वीडियो के नाम पर अब कोई नहीं कर पाएगा ब्लैकमेल, I4C ने बताया बचने का आसान तरीका

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement