1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. प्राइवेट फोटो या वीडियो के नाम पर अब कोई नहीं कर पाएगा ब्लैकमेल, I4C ने बताया बचने का आसान तरीका

प्राइवेट फोटो या वीडियो के नाम पर अब कोई नहीं कर पाएगा ब्लैकमेल, I4C ने बताया बचने का आसान तरीका

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 28, 2026 06:13 pm IST,  Updated : Feb 28, 2026 06:13 pm IST

अब आपको कोई भी प्राइवेट फोटो या वीडियो लीक करने के नाम पर ब्लैकमेल नहीं कर पाएगा। सरकारी एजेंसी I4C ने इससे बचने के आसान तरीके के बारे में लोगों को बता दिया है।

Private Photo Video blackmail- India TV Hindi
प्राइवेट फोटो और वीडियो लीक Image Source : FREEPIK

हैकर्स लोगों को कई बार प्राइवेट फोटो और वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करने की धमकी देते हैं और पैसे की डिमांड करते हैं। ऐसी कई घटनाएं आपने भी सुनी होगी, जिनमें ब्लैकमेल करने वालों से परेशान होकर लोगों ने आत्महत्या तक कर ली है। हालांकि, अब साइबर क्रिमिनल्स प्राइवेट फोटो और वीडियो के नाम पर आपको ब्लैकमेल नहीं कर पाएंगे। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी I4C ने इससे बचने के तरीके के बारे में बताया है।

प्राइवेट फोटो और वीडियो ऐसे रखें सेफ

I4C साइबर दोस्त ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट करके लोगों को ऐसे प्राइवेट फोटो और वीडियो लीक करने वाली ब्लैकमेलिंग से बचने के तरीके के बताया है। इसके लिए लोगों को बस एक साधारण का प्रोसेस फॉलो करना होगा।

साइबर दोस्त ने अपने पोस्ट में बताया कि अगर, कोई आपको प्राइवेट फोटो और वीडियो को इंटरनेट पर शेयर करने की धमकी दे रहा है और ब्लैकमेल कर रहा है तो उसे वायरल होने से रोका जा सकता है। इसके लिए यूजर को एक खास प्रोसेस को फॉलो करना होगा।

  • यूजर्स को सबसे पहले StopNCII.org वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद अपनी इमेज या वीडियो से जुड़ा एक डिजिटल फिंगरप्रिंट (HASH) क्रिएट करें।
  • यह HASH कोड आपके प्राइवेट फोटो और वीडियो को डिजिटली रिप्रजेंट करेगा।
  • यह पूरा प्रोसेस आपकी डिवाइस पर की जाती है, जिसकी वजह से पर्सनल फोटो और वीडियो पूरी तरह सेफ रहेगी और कहीं भी अपलोड नहीं होगी।

क्या है StopNCII.org?

यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आप बिना अनुमति के शेयर हुए प्राइवेट फोटो या वीडियो के मिसयूज को रोक सकते हैं। यह एक इंटरनेशनल एजेंसी द्वारा ऑपरेट की जाती है। यह आपके प्राइवेट फोटो या वीडियो के लिए एक डिजिटल कोड जेनरेट करता है। इस कोड को पार्टनर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जाता है।

इस कोड से संबंधित जितने भी फोटो या वीडियो इंटरनेट पर मौजूद है उसे रिमूव किया जाता है। अगर, कोई गलत इरादे से फोटो या वीडियो को अपलोड करने की कोशिश करता है तो उसे अपलोड होने से ब्लॉक करता है। इस प्लेटफॉर्म के साथ Meta, TikTok, Snapchat जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया कंपनियां काम करती हैं।

यह भी पढे़ं - 5G सिग्नल होने पर भी नहीं चल रहा इंटरनेट? कर लें ये सेटिंग्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक