A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 15 की कीमत धड़ाम, 27000 रुपये का बड़ा Price cut, जानें कहां मिल रहा ऑफर

iPhone 15 की कीमत धड़ाम, 27000 रुपये का बड़ा Price cut, जानें कहां मिल रहा ऑफर

एप्पल आईफोन 15 में फिर से बड़ा प्राइस कट किया गया है। आईफोन 15 की कीमत में 27,000 रुपये तक की कटौती की गई है। इसके अलावा आईफोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।

iPhone 15 price cut, iphone 15 offer- India TV Hindi
Image Source : APPLE WEBSITE आईफोन 15 की कीमत में कटौती

iPhone 15 की कीमत में एक बार फिर बड़ा प्राइस कट किया गया है। एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से 27,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। पिछले साल लॉन्च हुआ यह आईफोन काफी सस्ते में घर ला सकेंगे। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर प्राइस कट के अलावा आईफोन 15 की खरीद पर बैंक डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है। पिछले दिनों रिलायंस डिजिटल पर यह आईफोन 54,900 रुपये की कीमत में मिल रहा था। अमेजन पर यह और भी सस्ता हो गया है।

iPhone 15 की फिर गिरी कीमत

एप्पल का यह आईफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 128GB, 256GB और 512GB में आता है। इसे एप्पल ने 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। अमेजन पर यह फोन 52,990 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इसकी खरीद पर बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। आईफोन 15 की खरीद पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। साथ ही, इसे 4,000 रुपये की EMI में भी घर ला सकते हैं।

iPhone 15 के फीचर्स

एप्पल का यह आईफोन 6.1 इंच के सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने इस आईफोन में डायनैमिक आईलैंड दिया है। एप्पल के इस आईफोन के कैमरे फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। इसमें नेक्स्ट जेनरेशन प्रोट्रेट इमेज और डेप्थ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह आईफोन A16 Bionic चिपसेट पर काम करता है।

iPhone 15 में बड़ी बैटरी के साथ USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। साथ ही, यह MagSafe, Q12 और Qi वायरलेस चार्जिंग फीचर से लैस है। इसके अलावा इसमें क्रैश डिटेक्शन और फेस आईडी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। एप्पल आईफोन 15 में 48MP का मेन और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का कैमरा मिलता है। यह iOS 17 के साथ लॉन्च हुआ था और इसे iOS 26 में अपग्रेड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

2030 तक भारत बना लेगा देसी सुपरकम्प्यूटर, कई सेक्टर के लिए गेम चेंजर होगी ये तकनीक

भारत में स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च के लिए तैयार, एलन मस्क ने खुद किया कंफर्म