A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 16e की कीमत में भारी कटौती, iPhone 17e लॉन्च होते ही सस्ता हुआ आईफोन

iPhone 16e की कीमत में भारी कटौती, iPhone 17e लॉन्च होते ही सस्ता हुआ आईफोन

iPhone 16e की कीमत एक झटके में कम हो गया है। iPhone 17e के लॉन्च होते ही एप्पल का यह आईफोन 11,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन में 48MP का कैमरा, A18 Bionic चिपसेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

iPhone 16e price cut- India TV Hindi
Image Source : APPLE STORE आईफोन 16e में कटौती

iPhone 17e के लॉन्च होते ही पिछले साल आए iPhone 16e की कीमत में भारी कटौती की गई है। एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। iPhone 17e के लॉन्च होते ही एप्पल ने iPhone 16e को अपने आधिकारिक ई-स्टोर से हटा लिया है। iPhone 16e को भारत में 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। वहीं, iPhone 17e की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है।

iPhone 16e में प्राइस कट

iPhone 16e की कीमत में करीब 7,000 रुपये का प्राइस कट किया गया है। विजय सेल्स की वेबसाइट पर यह आईफोन 52,390 रुपये की शुरुआती प्राइस में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा आईफोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर आदि का भी लाभ मिल रहा है। HDFC बैंक कार्ड से खरीदने पर 3,500 रुपये बचाए जा सकते हैं। ऐसे में यह आईफोन महज 48,890 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।

iPhone 16e के फीचर्स

एप्पल का यह आईफोन 6.1 इंच के सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें OLED पैनल का यूज किया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। इस आईफोन में A18 Bionic चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा इसमें IP68 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से यह वाटर और डस्ट प्रूफ है।

iPhone 16e के बैक में 48MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, WiFi, Bluetooth, GPS, USB Type C जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह iOS 17 के साथ आने वाला एप्पल का आखिरी आईफोन है।

iPhone 17e के फीचर्स

एप्पल के लेटेस्ट लॉन्च हुए iPhone 17e के भी कई फीचर्स iPhone 16e की तरह ही हैं। ये दोनों फोन एक जैसे डिजाइन के साथ आते हैं। iPhone 17e में भी 6.1 इंच का सुपर रेटिना OLED डिस्प्ले मिलता है। यह A19 Bionic चिपसेट के साथ आता है। इसके अलावा iPhone 17e में MagSafe चार्जिंग फीचर मिलता है। यह आईफोन 256GB की शुरुआती स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके बैक में भी 50MP का मेन और 12MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया सख्त निर्देश, 2 घंटे में शेयर करें AI बेस्ड स्पैम कॉल और मैसेज का डेटा